फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp separation from gurdaspur loksabha election campaigning

BJP हाईकमान ने किया गुरदासपुर लोस चुनाव प्रचार से किनारा, वजह ये तो नहीं

Sun, 08 Oct 2017 01:28 PM IST
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़
अखिल तलवार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 08 Oct 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
bjp separation from gurdaspur loksabha election campaigning
बीजेपी - फोटो : demo photo
भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने गुरदासपुर लोक सभा उप चुनाव से किनारा कर लिया है। इस प्रदेश नेतृत्व ने पूरी तरह चुप्पी साध ली है, वहीं इसकी वजह पर कई चर्चाएं चल रही हैं। दरअसल, पार्टी ने चुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचारकों की लंबी-चौड़ी सूची बनाई थी। लेकिन कोई भी राष्ट्रीय नेता प्रचार केलिए अब तक गुरदासपुर नहीं आया है। भाजपा ने गुरदासपुर उप चुनाव के लिए काफी होमवर्क किया था।
विज्ञापन


पार्टी ने चुनाव में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी की थी, जिसके लिए भाजपा केसभी दिग्गज नेताओं को प्रचार केलिए बुलाने की योजना बनाई गई थी। पार्टी के स्टार कैंपेनर की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छोड़ कर सभी बड़े नेता शामिल थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नाम पहले स्थान पर था। उनके अलावा केंद्रीय मंत्रियों में राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, जेपी नड्डा, स्मृति ईरानी केनाम शामिल थे।
विज्ञापन


इनके अलावा बड़े नेताओं में हेमा मालिनी, जितेंद्र सिंह, निर्मल सिंह, जनरल वीके सिंह, पूनम महाजन केनाम शामिल थे। लेकिन इनमें से एक भी नेता प्रचार केलिए नहीं आया। आमतौर पर पंजाब के चुनाव में पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के नेता प्रचार के लिए जरूर आते हैं। लिस्ट में अनुराग ठाकुर का नाम था, लेकिन वह भी नहीं आए। सिर्फ पंजाब के प्रभारी प्रभात झा चुनाव प्रचार में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रचारकों के आने को लेकर प्रदेश नेतृत्व ने पूरी तरह चुप्पी साध ली है। लेकिन सियासी हलकों में इसे लेकर तमाम चर्चाएं चल रही हैं। जिनमें यह भी है कि राष्ट्रीय नेतृत्व को गुरदासपुर उप चुनाव में बहुत ज्यादा संभावना नजर नहीं आ रही है, इसलिए उन्होंने इससे दूरी बनाना ही ठीक समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed