फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Second List For Haryana Assembly Election 2024

Haryana Assembly Election: भाजपा ने जारी की 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानें किसका नाम कटा, किसे मिला टिकट

Tue, 10 Sep 2024 04:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 10 Sep 2024 04:02 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्तूबर को मतदान होना है। आठ अक्तूबर को परिणाम घोषित किया जाएगा। वहीं नामांकन की अंतिम तारीख 12 सितंबर है। 

विज्ञापन
BJP Second List For Haryana Assembly Election 2024
bjp flag

विस्तार

भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा और जनस्वास्थ्य मंत्री बनवारी लाल का टिकट काट दिया गया है। जुलाना में कांग्रेस की उम्मीदवार विनेश फाैगाट के सामने कैप्टन योगेश बैरागी को टिकट दिया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

कहां से काैन मैदान में

पार्टी की तरफ से नारायणगढ़ से पवन सैनी, पूंडरी से सतपाल जांबा, असंध से योगेंद्र राणा, गन्नाैर से देवेंद्र काैशिक, राई से कृष्णा गहलावत, बराैदा से प्रदीप सांगवान, नरवाना से कृष्ण कुमार बेदी, डबवाली से बलदेव सिंह मंगियाना, ऐलनाबाद से अमीर चंद मेहता, रोहतक से मनीष ग्रोवर, नारनाैल से ओम प्रकाश यादव, बावल से कृष्ण कुमार, पटाैदी से बिमला चाैधरी, नूंह से संजय सिंह, फिरोजपुर झिरका से नसीम अहमद, पुन्हाना से एजाज खान, हथिन से मनोज रावत, होडल से हरिंदर सिंह रामरतन, बड़खल से धनेश अधलखा को टिकट दी गई है। 

पिहोवा से बदला गया उम्मीदवार

पिहोवा से उम्मीदवार बदल दिया गया है। अब यहां से जयभगवान शर्मा को मैदान में उतारा गया है। कड़े विरोध के चलते मंगलवार को ही पिहोवा से कवलजीत सिंह अजराना ने मैदान छोड़ दिया था। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को इस संबंध में पत्र भी भेजा था। अजराना ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली तथा मुख्यमंत्री नायब सैनी  व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आभारी हैं, जिन्होंने उन पर भरोसा कर चुनाव लड़ने का मौका दिया था लेकिन क्षेत्र के लंबे समय से पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता लगातार विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को मनाने के भरसक प्रयास किए लेकिन वे उनके चुनाव लड़ने पर राजी नहीं है। ऐसे में उन्होंने बड़े दुखी मन के साथ चुनाव न लड़ने का निर्णय लेना पड़ा है। उन्होंने कहा कि विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं में उनके अपने समाज से जुड़े लोग भी है और ऐसे अपने समाज व भाईचारे को निराश कर वे चुनाव नहीं लड़ सकते। ऐसे माहौल में पार्टी की जीत पर भी असर पड़ सकता है। अब पार्टी जिसे भी मैदान में उतारेगी उसका भरपूर समर्थन करेंगे।

विज्ञापन

रोहतक शहर से भाजपा ने मनीष ग्रोवर को दिया टिकट

रोहतक शहर से भाजपा प्रत्याशी का प्रोफाइल
मनीष ग्रोवर

70 साल/12वीं, स्नातक की डिग्री बीच में छोड़ी

मनीष ग्रोवर भाजपा के अनुभवी नेता हैं। डॉक्टर मंगलसेन के चुनाव में 1971 में बूथ स्तर पर पर्ची बांटी हैं। 1987 व 1992 में नगर पालिका पार्षद बने। बाद में पार्टी संगठन में मंडल महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला अध्यक्ष, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश सचिव, प्रदेश महामंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। तीन बार हार के बाद 2014 में कांग्रेस के भारत भूषण बतरा को हराकर न केवल विधायक बने, बल्कि सहकारिता राज्य मंत्री रहे। 2019 में भारत भूषण बतरा से हार गए। अब लगातार चौथी बार उनका कांग्रेस के भारत भूषण बतरा से मुकाबला होगा।

टिकट मिलने का कारण
पंजाबी बहुल सीट पर रोहतक शहर में भाजपा के कद्दावर नेता व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के करीबी।

नाम : कृष्ण कुमार बेदी
विधानसभा क्षेत्र : नरवाना आरक्षित
पार्टी : भारतीय जनता पार्टी
आयु : 57 साल
शिक्षा : एमएससी भूगोल
राजनीतिक सफर : पिछले 20 सालों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। 2014 में कुरुक्षेत्र के शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधायक बने। मनोहरलाल सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भी रहे। 2019 के विधानसभा चुनाव में हार गए थे। कृष्ण कुमार बेदी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के राजनीतिक सचिव भी रह चुके हैं। 
टिकट मिलने का कारण : पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के खास हैं। भाजपा संगठन में भी महत्वपूर्ण स्थान निभाते हैं। नरवाना विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। कृष्ण कुमार बैदी का पैतृक गांव कलौदा है, जो नरवाना विधानसभा क्षेत्र में है। पिछले काफी समय से कृष्ण कुमार बेदी नरवाना विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं।

ओमप्रकाश यादव प्रोफाइल

विधानसभा क्षेत्र : नारनौल
पार्टी : भाजपा
नाम ओमप्रकाश यादव
उम्र : 66
शिक्षा : बीएससी एग्रीकल्चर
राजनीतिक अनुभव :10 साल

ओमप्रकाश यादव ने 2009 में स्वेच्छा से कृषि विभाग में एडीओ के पद से सेवानिवृति ली। इसके बाद 2014 में पहली बार चुनाव लड़ा और पहली बार ही चुनाव में जीत दर्ज कर विधानसभा में पहुंचे। इसके बाद 2019 में दूसरी बार चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे और मनोहर सरकार में मंत्री बने। अब 2024 के विधानसभा चुनाव में तीसरी बार उम्मीदवार बनाया गया है।

टिकट मिलने का कारण
दो योजनाओं से नारनौल का विधायक और आमजन के बीच साफ छवि होना। पुराना सियासी अनुभव और लोगों के बीच अच्छी पकड़। वहीं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की मजबूत पैरवी।

नाम : कैप्टन योगेश बैरागी
विधानसभा क्षेत्र : जुलाना
पार्टी : भारतीय जनता पार्टी
आयु : 35 वर्ष
शिक्षा : स्नातक
राजनीतिक सफर : डेढ़ साल पहले एयर इंडिया में सीनियर कैप्टन की नौकरी छोड़कर राजनीति में कूद गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आदर्श मानने वाले कैप्टन योगेश कुमार धरातल पर काम करना चाहते थे। उसी समय भाजपा में शामिल हो गए। इनके पिता नरेंद्र कुमार बैरागी बैरागी सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। कैप्टन योगेश मूल रुप से सफीदों विधानसभा क्षेत्र के पाजू कलां गांव के रहने वाले हैं। वह इस समय भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं। 

टिकट मिलने का कारण : कैप्टन होने के कारण योगेश कुमार की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में काफी पकड़ मजबूत थी। वह सफीदों विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे, लेकिन यहां से रामकुमार गौतम को टिकट देना पड़ा। अब उनको साथ लगते जुलाना से मैदान में उतार दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल तथा वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सैनी के काफी नजदीक हैं।

सतपाल जांबा बने भाजपा के पूंडरी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार 

नाम- सतपाल जांबा
शिक्षा- स्नातक 
उम्र- 45 साल 
व्यवसाय- कृषक
टिकट मिलने के कारण- क्षेत्र में चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाली रोड बिरादरी से बड़ा चेहरा होना।  मुख्यमंत्री नायब सैनी से नजदीकियां होना। पिछले करीब एक साल से विधानसभा क्षेत्र में एक्टिव हैं और गांव जांबा सहित क्षेत्र में लगातार समाजसेवा के कार्यों में शामिल रहे।

ऐलनाबाद 
नाम  अमीर चंद मेहता 
गांव तलवाडा खुर्द 
वर्ष - 64 वर्ष 

मार्केट कमेटी चेयरमैन 2017 से 2021 रहे हैं। 2013 से 2018 भाजपा के जिला अध्यक्ष रहे हैं। 2009 में ऐलनाबाद से  विधानसभा चुनाव लड़ा था। मौजूदा समय में भाजपा की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य हैं। 

मुख्य कारण- वर्ष 1985 से भाजपा से जुड़े रहे हैं। भाजपा के जनाधार नहीं था,  उस समय से भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं। ऐसे में उनकी दावेदारी मजबूत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed