फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Sampark Abhiyan, Prakash Javadekar visits Milkha Singh's residence

मिल्खा सिंह बोले-70 साल में जो नहीं हुआ, उसे पीएम मोदी ने किया, अनुच्छेद 370 हटने से खुशी

Wed, 04 Sep 2019 09:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 Sep 2019 09:33 PM IST
सार

  • जावड़ेकर बोले- मिल्खा की फिटनेस युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत, खेलों से जुड़ें।
  • मिल्खा सिंह ने कहा- सरकार क्रिकेट की तरह ओलंपिक खेलों को भी करे प्रमोट ।
  • 70 सालों में जो काम नहीं हुआ, उसे प्रधानमंत्री मोदी ने कर दिखाया है। 

विज्ञापन
BJP Sampark Abhiyan, Prakash Javadekar visits Milkha Singh's residence
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर और मिल्खा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

92 साल की उम्र में भी मिल्खा सिंह फिट हैं। देश की युवा पीढ़ी के लिए यह एक सीख है कि अगर आप खेलों से जुड़े रहेंगे तो आप न केवल फिट रहेंगे बल्कि लंबी उम्र की पारी खेल सकेंगे। यह बात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कही। वह बुधवार को भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत उड़न सिख मिल्खा सिंह के घर पहुंचे थे। 

विज्ञापन


इस दौरान मिल्खा सिंह ने प्रकाश जावडे़कर से कहा कि आज हर जगह क्रिकेट की बातें होती हैं जबकि यह खेल ओलंपिक में नहीं है। सरकार को चाहिए कि वह ओलंपिक खेलों की तरफ अधिक ध्यान दे, जिनमें एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, आर्चरी, बैडमिंटन, तैराकी, शूटिंग, रेसलिंग जैसे खेल शामिल हैं। मिल्खा ने कहा कि हाल ही में पीवी सिंधु ने वर्ल्ड चैंपियन का खिताब जीतकर दिखा दिया कि हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह मेरी इच्छा है कि जो काम मैं नहीं कर पाया, वह मेरे जीते जी कोई दूसरा भारतीय एथलीट एथलेटिक्स में ओलंपिक मेडल जीत कर लाए।इस मौके पर उनके साथ चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन भी मौजूद रहे। यहां जावड़ेकर ने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से वहां के लोगों को कई लाभ मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह कश्मीर के लोगों के लिए नई सुबह होने जैसा है। जम्मू कश्मीर में हालात अब सामान्य हैं। जम्मू कश्मीर में केवल 13 थाना क्षेत्रों में ही कुछ पाबंदियां हैं। बाकी सभी जगह स्थिति बिल्कुल सामान्य है। इस दौरान मिल्खा सिंह ने कहा कि कश्मीर शुरू से भारत का हिस्सा है और रहेगा। पिछले 70 सालों में जो काम नहीं हुआ, उसे प्रधानमंत्री मोदी ने कर दिखाया है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने से मैं बहुत खुश हैं। इसके हटने से अब देश के हर राज्य का व्यक्ति वहां पर जाकर अपना व्यवसाय कर सकेगा और आजीविका कमा सकेगा।

इस दौरान जावड़ेकर ने मिल्खा सिंह को भाजपा की नीतियों और भविष्य के कार्यक्रमों के बारे में बताया। महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा के नेता देश की प्रमुख हस्तियों से मुलाकात कर उनको पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यों व उपलब्धियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसी कड़ी में प्रकाश जावड़ेकर सबसे पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-8 स्थित पद्मश्री मिल्खा सिंह के घर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed