फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP-SAD Coalition in Punjab in Danger

भाजपा में शिअद से अलग होने की आवाज बुलंद

Wed, 05 Nov 2014 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Nov 2014 03:08 PM IST
विज्ञापन
BJP-SAD Coalition in Punjab in Danger

अकाली दल और भाजपा के रिश्तों के बीच बढ़ती कड़वाहट के बाद अब अलगाव की आवाज बुलंद होने लगी है। भाजपा कोर ग्रुप की मंगलवार को हुई बैठक में पहली बार एकमत से शिअद से अलग होने की मांग उठी है।

विज्ञापन


कोर ग्रुप के लगभग सभी नेताओं ने हाईकमान को गठबंधन के मुद्दे पर पंजाब भाजपा का पक्ष साफ कर दिया है। बैठक में मौजूद प्रदेश प्रभारी प्रो. राम शंकर कठेरिया ने भी प्रदेश नेतृत्व को 2017 विधानसभा चुनाव की तैयारी करने के संकेत दिए।
विज्ञापन


भाजपा कोर कमेटी की बैठक करीब तीन घंटे चली। इनमें से दो घंटे तक अकाली दल से अलग होने पर ही चर्चा होती रही। निचले स्तर पर पहले भी नेता शिअद के खिलाफ भड़ास निकालते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन यह पहला मौका है जब कोर ग्रुप ने शिअद से अलग होने की बात इतनी मजबूती से रखी है। इस कोर ग्रुप में भाजपा प्रदेश प्रधान, महासचिव, संगठन मंत्री, कैबिनेट मंत्री और पूर्व प्रधान शामिल हैं।

अकाली दल से अलग होने में भले की गुहार

BJP-SAD Coalition in Punjab in Danger

सूत्रों के मुताबिक कोर ग्रुप के लगभग सभी सदस्यों का कहना था कि अब अकाली दल से अलग होने में ही भला है। सरकार में रहने से पार्टी के वोट बैंक को नुकसान हो सकता है। कोर ग्रुप की मीटिंग में दूसरा अहम मुद्दा स्थानीय निकाय चुनाव का रहा।

इसमें भी सभी नेता इस बात पर एकमत थे कि पार्टी को इस बार चुनाव में ज्यादा सीटों पर लड़ना चाहिए। वहीं, नेताओं का यह भी कहना था कि छह नगर निगमों में भाजपा को मेयर पद के लिए भी मजबूती से अपना पक्ष रखना चाहिए।

पहली बार पंजाब दौरे पर आए कठेरिया ने यहां के नेताओं का पक्ष सुना और इस पर विचार करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को इशारा दे दिया है कि वे 2017 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें।

अलगाव से पहले तैयार करो जमीन

BJP-SAD Coalition in Punjab in Danger

प्रदेश भाजपा प्रभारी प्रो. राम शंकर कठेरिया ने प्रदेश के नेताओं को यही मंत्र दिया है कि अगर वे गठबंधन तोड़ना चाहते हैं तो पहले जमीन तैयार करें। कोर ग्रुप के बाद कथेरिया ने प्रदेश कार्यकारिणी के साथ बैठक की।

इस दौरान भाजपाइयों ने अकाली दल के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। पदाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों के मुद्दे उठाए। सभी का यही कहना था कि सरकार और प्रशासन में उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है। इससे उनके वोट बैंक का काफी नुकसान हो रहा है। इस पर कठेरिया ने पदाधिकारियों से पूछा कि वे क्या चाहते हैं।

कोर ग्रुप के बाद प्रदेश कार्यकारिणी ने भी कहा कि शिअद से अलग होकर लड़ना चाहिए। इस पर कठेरिया ने कहा कि अगर ऐसा है तो पहले उसके लिए जमीन तो तैयार करो। जिलास्तर पर संगठन को मजबूत करो, सदस्यता बढ़ाओ, तभी पार्टी अकेले लड़ने की स्थिति में हो सकेगी।

शिअद को उसी के स्टाइल में दो जवाब

BJP-SAD Coalition in Punjab in Danger

प्रदेश पदाधिकारियों ने भी कहा कि निकाय चुनाव में ज्यादा सीटें मांगनी चाहिए। कठेरिया ने इसमें हाईकमान के दखल से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अपने स्तर पर हक मांगो और आपसी बातचीत से टिकटों का विवाद सुलझाओ।

एक नेता ने कहा कि शिअद उनके वार्डों में आजाद उम्मीदवार खड़ा करें तो क्या करें। कथेरिया ने कहा कि उसी स्टाइल में इसका जवाब दो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed