फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP's new initiative, eight workers will donate blood daily

भाजपा की नई पहल, रोजाना आठ कार्यकर्ता करेंगे रक्तदान

Sun, 12 Apr 2020 11:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
BJP's new initiative, eight workers will donate blood daily
चंडीगढ़। कोरोना वायरस से उत्पन्न वैश्विक संकट के चलते इसकी मार अब पीजीआई में उपचाराधीन मरीज और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों पर पड़नी शुरू हो गई है, जिसका बड़ा कारण पीजीआई में रक्त की कमी है। इस कमी की पूर्ति के लिए प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं ने 'ब्लड डोनेशन हेल्पलाइन' शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

इसकी शुरुआत 14 अप्रैल को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद और अन्य सदस्य पीजीआई स्थित ब्लड बैंक जाकर रक्तदान कर करेंगे। सूद ने बताया कि संकट की इस घड़ी में चंडीगढ़ भाजपा ने प्रण लिया है कि मरीजों और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों को खून की कमी के कारण कोई नुकसान नहीं होने देंगे। रोज आठ भाजपा सदस्य ब्लड बैंक जाकर इस अभियान को मजबूती प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

इसी कड़ी में शुरू की गई हेल्पलाइन के माध्यम से इच्छुक रक्तदानी फोन नंबर 8558888802 और 7986515241 पर संपर्क कर इस मुहिम से जुड़ सकते हैं। पीजीआई ब्लड बैंक के सुचेत सचदेव ने बताया कि रक्तदानियों को घर से ब्लड बैंक तक लाने और घर छोड़ने का जिम्मा पीजीआई ने लिया है। एक संपूर्ण सैनिटाइज्ड बस से लेकर समूची रक्तदान की प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed