फेसबुक के कार्टूनों में झलकी बगावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैराशूट प्रत्याशियों को टिकट देने से जहां भाजपा में घमासान मचा है। वहीं इनके मसाला पोस्टर अब फेसबुक और व्हाट्सअप पर हिट हो रहे हैं।
पोस्टरों के जरिये भाजपा से सवाल हो रहे हैं कि टिकट के लिए बनाए पैनल और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर से कराए सर्वे की बातें झूठी थीं।
उल्लेखनीय है कि दर्जनों दलबदलुओं को टिकट थमाने वाली भाजपा ने एक माह, कुछ दिन और एक घंटे पहले आए दूसरे दलों के नेताओं को जिस तरह से टिकट दी है। उससे भाजपा पर ऐसे आरोप स्वाभाविक हैं।
इन सवालों से फेसबुक और व्हाट्सअप पर भेजी जा रही पोस्ट का यूजर जमकर अदान-प्रदान कर रहे हैं। इतना ही नहीं, जिन लोगों के पास स्मार्ट फोन नहीं है उन्हें व्हाट्स अप और फेसबुक पर आ रहे इन पोस्ट को चटखारे लेकर दिखाया और बताया जा रहा है।
खुद भाजपाई डलवा रहे कार्टून
भाजपा ने जिस तरह दर्जनों दलबदलुओं को टिकट दिए हैं उसके बाद कांग्रेस और इनेलो के नेता भी ये चुटकी लेने से बाज नहीं आ रहे कि वे पहले ही कह रहे थे कि भाजपा के पास अपने नेता नहीं है।
चर्चा ये भी है कि दूसरे दलों के नेताओं के साथ-साथ खुद भाजपा के समर्थक और नेता दलबदलुओं के पोस्टर तैयार कर इन्हें व्हाट्सअप और फेसबुक पर डलवा रहे हैं। इसके लिए कुछ नेताओं ने बकायदा महारथी लोगों को हायर किया है।
हायर किए लोग नेताओं के व्यक्तित्व के अनुरूप उनके कार्टून और पोस्टर बना रहे हैं। चुनावी फिजा में ये पोस्ट कितने कारगर होंगे इसका अंदाजा अभी शायद किसी को नहीं। लेकिन आरोपों के ये छींटे उड़ाने में ये पोस्ट काफी मददगार साबित हो रहे हैं।
बहरहाल लाइक और कमेंट करने वाले फेसबुक और व्हाट्सअप यूजर की भरमार है। इन पोस्टरों को हाथ-हाथ लेकर तुरंत कमेंट पास करने की प्रक्रिया जारी है।
सिर्फ कटआउट करके चेहरे बदल रहे हैं
फेसबुक और व्हाट्सअप पर कई पोस्ट ऐसे हैं जिन्हें सभी हलकों में अपनी भड़ास निकालने के लिए अपनी सुविधा के हिसाब से उपयोग में लाया जा रहा है।
ऐसे कई पोस्ट सामने आए हैं, जो करनाल, कुरुक्षेत्र और दूसरे जिलों में उन नेताओं के चेहरों के कट आउट लगाकर उपयोग में लाए जा रहे हैं। जिन पर यूजर अपनी भड़ास निकालना चाहता है।