फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP put star campaigners on the front, after December 4, many veterans will reach City Beautiful

भाजपा ने मोर्चे पर लगाए स्टार प्रचारक, चार दिसंबर के बाद कई दिग्गज पहुंचेंगे सिटी ब्यूटीफुल

Tue, 30 Nov 2021 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
BJP put star campaigners on the front, after December 4, many veterans will reach City Beautiful
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव के लिए भले अभी भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा नही की है, लेकिन चुनावी दृष्टि से ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। पार्टी का प्रयास है कि 4 दिसंबर के बाद शहर में स्टार प्रचारकों की अधिक से अधिक जनसभाएं आयोजित कराईं जाएं। इसके लिए प्रदेश भाजपा की तरफ से कई स्टार प्रचारकों की सूची बनाई गई है, जिसमें केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री समेत दो 10 से ज्यादा नेता हैं।
विज्ञापन

शहर में भाजपा के लिए नगर निगम चुनाव उसकी प्रतिष्ठा से भी जुड़ा है। इसलिए इस बार स्टार प्रचारक के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल, हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, मनोज तिवारी, सांसद कृष्ण कुमार, निरहुआ समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों व राष्ट्रीय नेताओं के यहां कार्यक्रम निर्धारित किए जा रहे हैं। शहर में रहने वाले अलग अलग वर्ग और जाति के लोगों को ध्यान में रखते हुए स्टार प्रचारकों के नाम शामिल किए गए हैं। पिछले चुनाव में पार्टी 26 में से 22 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और इसमें से 20 सीटों पर जीत हासिल की थी। ऐसे में उसके सामने पिछले प्रदर्शन से आगे बढ़ने की चुनौती है। इसी कड़ी में पार्टी ने चुनाव के लिए अबकी बार 35 की 35 सीटों पर जीत का नारा दिया है। इसे हासिल करने के मद्देनजर पार्टी पूरी तरह से मैदान में उतर चुकी है। भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व भी लगातार यहां की चुनावी रणनीति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

चुनाव में भी शहर नहीं आएंगी सांसद किरण खेर
शहरवासियों को उम्मीद थी कि सांसद किरण खेर चुनाव में चंडीगढ़ पहुंचेंगी, लेकिन अब स्पष्ट हो गया है कि वह वर्चुअल माध्यम से ही पार्टी की गतिविधियों में हिस्सा लेंगी। पार्टी नेताओं के अनुसार उनकी बीमारी की वजह से वह चंडीगढ़ नहीं आ पाएंगी। सभी राजनीतिक कार्यक्रमों में ऑनलाइन जुड़ी रहेंगी। बता दें कि सांसद किरण खेर पिछले करीब एक साल से मुंबई में ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed