फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Protest for demand of CBI Inquiry in Case of Poisonous Wine

जहरीली शराब कांड: सीबीआई जांच की मांग, प्रदर्शन करने जा रहे भाजपाई गिरफ्तार

Fri, 21 Aug 2020 02:22 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 21 Aug 2020 02:22 PM IST
सार

  • पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का आवास घेरने जा रहे थे पार्टी कार्यकर्ता
  • जांच नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने दी चेतावनी

विज्ञापन
BJP Protest for demand of CBI Inquiry in Case of Poisonous Wine
भाजपा का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में जहरीली शराब कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर भाजपाइयों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे भाजपाइयों को सेक्टर-17 में पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्कामुक्की भी हुई। चंडीगढ़ पुलिस प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर सेक्टर 34 और 36 थाने लेकर चली गई। भाजपाइयों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यकर्ता होटल शिवालिक व्यू पर एकत्र हुए। जहां से वह पंजाब सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए सेक्टर-17 होते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर रवाना हुए। नगर निगम कार्यालय के पास पुलिस ने भाजपाइयों को रोक लिया, इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्कामुक्की शुरू हो गई। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस वाहनों से गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को सेक्टर 36 और 34 थाने लेकर चली गई। प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप, प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा के पूर्व मंत्री, भाजपा के चिह्न पर विधायक पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी व वरिष्ठ नेता शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गिरफ्तारी के दौरान चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानीं जाएंगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय संपला, दिनेश कुमार, जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, मलविंदर सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed