{"_id":"648a28599fcb2c6846086494","slug":"bjp-president-in-manimajra-today-only-lit-the-road-in-welcome-did-not-even-take-care-of-the-rest-chandigarh-news-c-16-sml1026-165173-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: भाजपा अध्यक्ष आज मनीमाजरा में, स्वागत में सिर्फ सड़क को चमकाया, बाकी की सुध तक नहीं ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: भाजपा अध्यक्ष आज मनीमाजरा में, स्वागत में सिर्फ सड़क को चमकाया, बाकी की सुध तक नहीं ली
विज्ञापन
मनीमाजरा। नगर निगम की ओर से नजरअंदाज किए मनीमाजरा की एक सड़क को दो दिन से रोड विंग के अधिकारियों द्वारा मजदूर लगाकर चकाचक बनाया जा रहा है। यह सड़क है पिपलीवाला टाउन के रेलवे अंडर ब्रिज से लेकर पुलिस स्टेशन चौराहे तक जाने वाली। सड़क पर पड़े सभी गड्ढों को भरकर समतल किया जा रहा है। सड़क किनारे फुटपाथ के साथ से पड़ी मिट्टी और कचरे आदि को हटाकर सड़क को चकाचक बनाना जा रहा है। यह सब हो रहा है वीरवार को होने वाले भाजपा के कार्यक्रम के चलते। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आ रहे है। भाजपा द्वारा मनीमाजरा पुलिस स्टेशन के सामने बने सुभाष नगर के मंदिर के पास सहभोज का कार्यक्रम रखा हुआ है। विडंबना यह है कि मनीमाजरा की हर सड़क टूटी पड़ी है। सड़कों में टूटने से बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हैं। सड़कों की खुदाई कर उसमें डाली की पाइप लाइन के चलते सड़कों के किनारे मिट्टी के ढेर पड़े हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि काम होने के बाद सड़क पर पड़ी मिट्टी को न तो उठाया गया और न ही खोदी गई जगह को समतल किया है, जिस पर लोग ठोकरें खा रहे है। क्या कहते हैं लोग
किसी मंत्री और बड़े भाजपा के बड़े नेता को मनीमाजरा आते रहना चाहिए
हर महीने कोई ना कोई मंत्री या फिर भाजपा के किसी बड़े नेता का मनीमाजरा का चक्कर लगता रहना चाहिए, क्योंकि उसके बाद निगम के अधिकारी यहां की सुध ले रहे हैं अन्यथा सारे काम ठप पड़े हैं। और तो और सड़कों पर से मिट्टी उठाकर नगर निगम सड़कों को समतल तक नहीं कर रहा है। यह हादसों का कारण बन रही है। ऐसे ही मिट्टी के ढेर पर से एक कार जंप कर फुटपाथ पर परिवार के साथ जा रही महिला पुलिस कर्मचारी पर चढ़ गई थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। - अजय सैनी सोनू समाजसेवी
दिखावे की राजनीति करती भाजपा पार्टी
निगम पर भाजपा का राज है और मनीमाजरा की हर सड़क टूटी पड़ी है। हालात ऐसे हैं कि रोड विंग के अधिकारी सड़कों पर पड़े गड्ढों को ठीक नहीं करते हैं। मनीमाजरा में रोड रिंग का काम एक जेई और एक सुपरवाइजर के सहारे छोड़ा हुआ है। यह भाजपा की सरकार द्वारा सीधे तौर पर मनीमाजरा को नजर अंदाज का नतीजा है। जिस कारण लोग आज सड़कों पर पैदल चलते हुए ठोकर खा रहे हैं जबकि भाजपा अपने नौ साल की उपलब्धियां गिनाकर सिर्फ दिखावे की राजनीनित कर रही है। -रामेश्वर गिरी, सचिव चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस
विज्ञापन
मनीमाजरा से मेयर रहने पर भी होने के बाद भी नहीं बन पाई सड़कें
वार्ड नंबर 6 की भाजपा पार्षद सरबजीत कौर पिछले साल नगर निगम में मेयर भी रह चुकी हैं। वह अपने ही वार्ड के साथ लगते गोविंदपुरा इलाके में सड़क नहीं बना पाई हैं। यह सड़क छह साल से टूटी पड़ी है। सड़क से पैदल चलना भी मुश्किल है। बाकी की खोदी गई सड़कों को बनाने तो सड़कों से मिट्टी उठाकर उनको समतल नहीं करवाया जाता है। अब भाजपा को मनीमाजरा में घूम कर देखना चाहिए कि यहां कितना विकास हुआ है। उसके बाद फिर उपलब्धियां गिनवानी चाहिए। -मनजीत सिंह बावा, लंबरदार
ऐतिहासिक गुुरद्वारा साहिब को जाने वाली भी सड़क भी टूटी है
मनीमाजरा स्थित ऐतिहासिक गुरद्वारा साहिब देहरा साहिब मंजी साहिब को जाने वाले सड़क भी लंबे समय से टूटी पड़ी है। सुबह शाम गुरद्वारा जाने वाले तो टूटी सड़क पर ठोकरें खा ही रहे हैं। साथ में बाहर से आने वाली संगत भी परेशान हो रही है। मनीमाजरा के नेता और अधिकारी भी हाथ पर हाथ रखकर बैठ हैं। लोग बेबस हैं और नेता और अधिकारी चुप बैठे हैं।
-सुरजीत सिंह राजा, प्रदेश अध्यक्ष चंडीगढ़ एसी विंग, शिरोमणि आकली दल बादल