{"_id":"5a8317de4f1c1b5e028b527c","slug":"bjp-president-amit-shah-in-haryana-bsf-also-deployed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह की रैली के लिए किले में तबदील हुआ जींद, बीएसएफ भी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह की रैली के लिए किले में तबदील हुआ जींद, बीएसएफ भी तैनात
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा सरकार ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की वीरवार को होने जा रही रैली के लिए जींद को किले में तबदील कर दिया है। कांग्रेस, इनेलो, आम आदमी पार्टी सहित अन्य सामाजिक संगठनों के विरोध को देखते हुए रैली स्थल के आसपास और पूरे जिले में अर्द्ध सैनिक बलों की 35 कंपनियों को तैनात किया गया है।
शाह को प्राप्त जेड प्लस सुरक्षा को देखते हुए जींद और आसपास के जिलों में बीएसएफ भी तैनात की गई है। अमूमन, बीएसएफ इस तरह की रैलियों को लेकर तैनात नहीं की जाती। उसकी बॉर्डर पर ड्यूटी रहती है। जींद के अलावा रोहतक, कैथल, हिसार, सोनीपत, व अंबाला आदि जिलों में भी बीएसएफ तैनात की गई है। रैली स्थल पर 8 एसपी, 55 डीएसपी और दो सौ इंस्पेक्टर मोर्चा संभालेंगे ताकि शाह के इर्द-गिर्द परिंदा भी पर न मार सके।
इसके अलावा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जिसकी संख्या दो हजार से अधिक रैली स्थल पर ही बताई जा रही है। 45 अर्द्ध सैनिक बलों की कंपनियां जींद के आसपास के जिलों में मोर्चा संभालेंगी। ताकि कोई भी असामाजिक तत्व या किसी भी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता खलल डालने की कोशिश न कर सकें।

Trending Videos
इनेलो का 20 हजार गुब्बारे छोड़ने का प्लान
Abhay Chautala, CM Manohar lal & Ashok Tanwar
- फोटो : File Photo
मंगलवार शाम को सीएम मनोहर लाल भी जींद पहुंच गए हैं। गृह सचिव एसएस प्रसाद व डीजीपी बीएस संधू पहले से जींद में मुस्तैद हैं। शाह के साथ सीएमओ के अधिकारी, उनके प्रधान सचिव और अन्य उच्च अधिकारी गए हैं। एडीजीपी अकील मोहम्मद पूरी कानून-व्यवस्था को लेकर समय-समय पर समीक्षा बैठक ले रहे हैं। सीएम के पहुंचने के बाद भी उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है।
इनेलो का 20 हजार गुब्बारे छोड़ने का प्लान
जींद रैली को लेकर मुख्य विपक्षी दल इनेलो और कांग्रेस ने भी कमर कसी हुई है। शाह का विरोध करने के लिए इनेलो ने 20 हजार काले गुब्बारे छोड़ने का प्लान बनाया है, जबकि कांग्रेस काले झंडे दिखाने की तैयारी में है। हालांकि, इनके लिए सुरक्षा चक्र को भेदना आसान नहीं होगा।