फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp president amit shah bike rally in jind

जींदः अमित शाह ने फूंका BJP का 'मिशन 2019' शंखनाद, राहुल गांधी को ललकारा

Fri, 16 Feb 2018 09:56 AM IST
नसीब सैनी/अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
नसीब सैनी/अमर उजाला, जींद (हरियाणा) Updated Fri, 16 Feb 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
bjp president amit shah bike rally in jind
अमित शाह की रैली
हरियाणा के जींद में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की रैली, जिसमें वे हजारों बाइकों के साथ पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने मिशन 2019 का बिगुल फूंक दिया।पिछले संसदीय चुनाव में हरियाणा से चुनावी बिगुल फूंक केंद्र के साथ कई राज्यों में सत्तारूढ़ हुई, भाजपा मिशन-2019 का आगाज भी हरियाणा से कर रही है।
विज्ञापन


रैली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने हजारों लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज से बीजेपी ने मिशन 2019 की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। नींव रख दी गई है, अब इस पर इमारत खड़ी करने का नाम देश की जनता को करना है।
विज्ञापन


अमि शाह ने कहा कि हरियाणा वीर जवानों, खिलाड़ियों और किसानों की धरती है। देश में आज तक कोई भी युद्ध ऐसा नहीं हुआ, जिसमें प्रदेश के वीर जवानों ने शहादत न दी हो। ये हरियाणा की ही भूमि है, जिसने देश के अन्न के भंडार भर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह ने लोगों को और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को रैली की सफलता के लिए धन्यवाद दिया। अमित शाह ने हरियाणा के बलिदानियों को भी नमन किया। हरियाणा की उन वीर मांओं का अभिवादन किया, जिन्होंने देश के बहादुर सपूत दिए।


 

पार्टी को मजबूती देने वाले कार्यकर्ताओं की सराहना की

bjp president amit shah bike rally in jind
अमित शाह की रैली
अमित शाह ने पार्टी को मजबूती देने वाले कार्यकर्ताओं की सराहना की। साथ ही कहा कि मोदी सरकार ने ही आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की। आगे भी लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा सरकारी खर्चे पर दिया जाएगा।  

बीजेपी का शासन हमेशा स्वच्छ और घोटालों से रहित रहा है। बीजेपी सरकार हमेशा से ही किसानों की भलाई के प्रति संजीदा रही है और रहेगी। वन रैंक वन पेंशन की मांग मोदी सरकार ने पूरी की। साढ़े तीन करोड़ मांओं को फ्री गैस चूल्हा बीजेपी सरकार ने दिया।

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने वो काम कर दिखाया है, जो आज तक कोई सरकार नहीं कर पाई। इसलिए आज देश की जनता को लगता है कि ये उनकी अपनी सरकार है। बीजेपी ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है, जिस पर विरोधी उंगली तक नहीं उठा सकते।

 

अशोक तंवर को पुलिस ने समर्थकों सहित हिरासत में ले लिया

bjp president amit shah bike rally in jind
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ।
अमित शाह हेलीकाॅप्टर से जींद पहुंचे। वहां उनका स्वागत मुख्समंत्री मनोहरलाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने किया। रैली में पहुंचने पर लोगों ने अमित शाह का तालियों से स्वागत किया और उनके समर्थन में जमकर नारे लगाए। रैली में हरियाणा के 17 हजार बूथों से रैली में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे हैं।

उधर, रैली के विरोध प्रदर्शन करने सभास्थल की आेर जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को पुलिस ने समर्थकों सहित हिरासत में ले लिया है। वह अमित शाह को काले झंंडे दिखाने जा रहे थे। रैली के विरोध में इनेलाे कार्यकर्ताओं ने भी काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया है।

रैली में केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह आैर उनकी पत्नी विधायक प्रेमलता पहुंचे हैं। राज्य की मंत्री कविता जैन और कृषि मंत्री आेमप्रकाश जैन भी मंच पर हैं। प्रदेश अध्य्क्ष सुभाष बराला भी रैली के मंच पर पहुंच गए हैं।

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, राज्य के शिक्षामंत्री राममबिलास शर्मा, राज्य के मंत्री राव नरबीर सिंह और करनाल के सांसद अश्वनी चोपड़ा भी मंच पर पहुंच गए हैं। सफीदों के विधायक जसबीर देशवाल भी पहुंचे। मंत्री कर्णदेव कंबोज और कालका की विधायक लतिका शर्मा भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed