फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp national secretry rp singh says about navjot singh sidhu

अपने स्टार कंपेनर के खिलाफ बोली भाजपा

Fri, 10 Oct 2014 04:42 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, रानियां (सिरसा)
डिजिटल टीम/अमर उजाला, रानियां (सिरसा) Updated Fri, 10 Oct 2014 04:42 PM IST
विज्ञापन
bjp national secretry rp singh says about navjot singh sidhu

हरियाणा में इनेलो के पक्ष में प्रचार कर रहे पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल की वजह से भाजपा में कलह पैदा हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह ने पूर्व क्रिकेटर तथा वरिष्ठ भाजपा नेता नवजोत सिद्धू की टिप्पणी को सिद्धू के निजी विचार कहते हुए कहा कि भाजपा के लिये बादल आज भी माननीय हैं।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय सचिव शुक्रवार को डबवाली के एक निजी होटल में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि बेशक पंजाब में भाजपा का बादल से गठबंधन है। लेकिन वे हरियाणा में चौटाला परिवार से अपने पारिवारिक रिश्तों की वजह से इनेलो के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। गठबंधन धर्म से ऊपर पारिवारिक रिश्ते निभाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे भाजपा को आपत्ति नहीं है। बादल-चौटाला परिवार में रिश्ते पारिवारिक हैं या व्यापारिक यह मुझे मालूम नहीं।
विज्ञापन

पार्टी के पास सीएम उम्मीदवारों की लंबी फेहरिस्त

bjp national secretry rp singh says about navjot singh sidhu

भाजपा नेता ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी ऐसी कोई पहल नहीं करेगी, जिससे बादल-भाजपा के रिश्तों में खटास आये। प्रकाश सिंह बादल सीनियर लीडर हैं। उन्हें अपना आत्म अवलोकन करना चाहिये। सिंह ने कमेंट कसते हुये इतना जरूर कहा कि बादल की चौटाला परिवार से मित्रता अटल-आडवाणी जैसे सरीखे नेताओं की मित्रता से अधिक नहीं हो सकती।

सीएम या पीएम केंडिडेट घोषित करके चुनाव लडऩे के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा पीएम केंडिडेट घोषित करके चुनाव लड़ती है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि उस पॉलिसी को राज्यों में भी लागू करे। मध्यप्रदेश का चुनाव भी भाजपा ने बगैर सीएम केंडिडेट के लड़ा था और चुनाव जीतने के बाद जीते हुये उम्मीदवारों में से सीएम चुन लिया था। हरियाणा में पार्टी ने सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। किंतु पार्टी के पास सीएम उम्मीदवारों की लंबी फेहरिस्त है।

पार्टी हरियाणा में अच्छी सरकार चाहती है, इसलिये प्रदेश की जनता को अच्छा चेहरा देने की कोशिश है। भाजपा का सीएम परिवारवाद से ऊपर उठकर आम आदमी से जुड़ा हुआ उम्मीदवार होगा। भाजपा नेता ने चुटकी लेते हुये कहा कि डबवाली से जीतने पर देवकुमार शर्मा को भी सीएम बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed