फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   bjp national president amit shah rally in jind of haaryana, govt praise and criticized to congress

जींद में अमित शाह की विशाल रैली, कांग्रेस को आड़े हाथों लिया, खास बातें

Mon, 12 Sep 2016 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा) Updated Mon, 12 Sep 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
bjp national president amit shah rally in jind of haaryana, govt praise and criticized to congress
जींद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के जींद में आयोजित रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कई तल्ख टिप्पणियां कीं। हरियाणा गौरव रैली में अमित शाह ने राज्य और केंद्र में भाजपा सरकार की उपलब्धियों का गुणगान करने के साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


शाह ने राबर्ट वाड्र का नाम लिए बगैर कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय ‘दिल्ली के दामाद’ को खुश करने के लिए हरियाणा को जमकर लूटा गया। केंद्र में कांग्रेस के दस साल के शासन में 12 लाख करोड़ रुपए के घोटाल हुए, जबकि भाजपा के अब तक के दो साल के शासनकाल में भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन


सफीदों रोड पर स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में सुबह दस बजे के बाद से ही लोगों की भीड़ इकट्ठी होनी शुरू हो गई थी। करीब एक बजे मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और केंद्रीय भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीरेंद्र सिंह की तारीफ की तो हुड्डा पर निशाना साधा

bjp national president amit shah rally in jind of haaryana, govt praise and criticized to congress
जींद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली - फोटो : अमर उजाला
घंटे भर बाद अमित शाह पहुंचे और आते ही बोलना शुरू किया। उन्होंने कहा कि दो साल पहले जींद की धरती पर चौ. बीरेंद्र सिंह ने रैली की थी और हरियाणा में बदलाव की एक शुरुआत हुई थी।

आज दो साल बाद बदलाव की उसी शुरुआत के कारण भाजपा के मुख्यमंत्री, मंत्री यहां जमा हुए हैं। उन्होंने हुड्डा पर निशाना साधते कहा कि पहले की सरकार दिल्ली में बैठे नेताओं को खुश रखती थी। इससे उनकी कुर्सी बची रहती थी।

हरियाणा के गरीब लोगों की जमीनों को ‘दिल्ली के दामाद’ के लिए कांग्रेस ने जमकर लूटा तथा अपने आकाओं को करोड़ों का फायदा पहुंचाया। उन्होंने कहा कि अब समय बदल गया है। केंद्र के साथ-साथ जहां भी भाजपा की सरकारें हैं वहां पारदर्शिता बरती जा रही है।

मंच पर मुख्यमंत्री खट्टर के अलावा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह, भाजपा के हरियाणा प्रभारी अनिल जैन, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री ओपी धनखड़, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार, राज्य मंत्री कृष्ण बेदी, मुख्य संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा, सांसद धर्मबीर और सांसद रमेश कौशिक मौजूद रहे। 

लिंगानुपात में सुधार पर हरियाणा की सराहना

bjp national president amit shah rally in jind of haaryana, govt praise and criticized to congress
जींद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली - फोटो : अमर उजाला
अमित शाह ने कहा कि लिंगानुपात के मामले में हरियाणा ने अच्छा काम किया है। जब देश रियो ओलंपिक में मेडल के लिए तरस रहा था, तब हरियाणा की बेटी साक्षी ने देश का नाम चमकाया। भाजपा की सरकार आने के बाद बेटियों को पूरा सम्मान मिला है।

कश्मीर तक बनेगा एक्सप्रेस हाईवे
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद से अब तक उन्होंने 50 हजार करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ किया है। दिल्ली से गोहाना वाया जींद होते हुए एक एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण किया जाएगा।

यह मार्ग कटरा से कश्मीर को जोड़ेगा। गडकरी रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आने से लगभग एक घंटा पहले आ गए और 10 मिनट ही रुके। गडकरी के आने से लेकर जाने तक चौधरी बीरेंद्र सिंह रैली में मौजूद नहीं रहे।

अमित शाह को जेबीटी टीचर्स ने दिखाए काले झंडे

bjp national president amit shah rally in jind of haaryana, govt praise and criticized to congress
जींद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की हरियाणा गौरव रैली में सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बावजूद चयनित जेबीटी संघ के सदस्यों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को काले झंडे दिखाए। संघ ने तीन दिन पहले रैली में काले झंडे दिखाने का एलान कर दिया था। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा बरती गई तमाम चौकसी काम नहीं आई।

काले झंडे दिखाने वाले जेबीटी आगे की पंक्तियों में बैठे रहे और जैसे ही अमित शाह बोलने के लिए खड़े हुए, भाजपा के खिलाफ नारे लगाते हुए उन्हें काले झंडे दिखाए। इससे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। महिला और पुरुष जेबीटी ने काले झंडे लेकर नारेबाजी शुरू कर दी।

ऐसे में पुलिसकर्मी और चौधरी बीरेंद्र सिंह के समर्थक भीड़ में घुसे और प्रदर्शन करने वालों को दबोच लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की होने से एकबारगी रैली स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने जैसे तैसे कर विरोध करने वाले जेबीटी को रैली स्थल से बाहर निकाला। कई महिला जेबीटी को पुलिस ने हिरासत में भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed