फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp national president amit shah rally in jind

जींद में अमित शाह की रैली की 12 झलकियां

Sun, 17 Aug 2014 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Sun, 17 Aug 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
bjp national president amit shah rally in jind

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में जींद रैली की प्रमुख झलकियां इस प्रकार है..

विज्ञापन


1-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा गीता की धरती हरियाणा की जनता प्रदेश में बदलाव चाहती है।
2-देश को बनाना है कांग्रेस मुक्त, एक चरण लोकसभा में पूरा अब चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के नारे को पूरा करें लोग।
3-बीरेंद्र सिंह औपचारिक रूप से नहीं हुए भाजपा में शामिल। कल ले सकते हैं पार्टी की सदस्यता।
4-बीरेंद्र सिंह ने कहा मेरे साथ ट्रेजडी हुई।
5-अमित शाह का जवाब न तो ट्रेजडी होने देंगे और न ही कॉमेडी होने देंगे।
6-130 साल पुरानी कांग्रेस के पास संसद में नेता विपक्ष तक नहीं रहा।

हुड्डा ने हरियाणा में जातिवाद फैलाया

bjp national president amit shah rally in jind

7-भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में जातिवाद फैलाया।
8-हरियाण की बहादुर जनता ने लोकसभा चुनाव में जाट बाहुल्य क्षेत्र में हुड्डा को नकारा।
9-कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार तथा इनेलो ने प्रदेश में गुंडागर्दी फैलाई।
10-हुड्डा ने प्रदेश में 44 एसईजेड बनाने के नाम पर किसानों की हजारों एकड़ जमीन को बिल्डरों को दिया।
11-कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में इस्तहार देने पर भी प्रत्याशी नहीं मिलेंगे।
12-प्रदेश में भाजपा अपने दम पर एक तिहाई बहुमत लेकर सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिग्रहित जमीन का प्रयोग नहीं होने पर होगी वापस

bjp national president amit shah rally in jind

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अधिग्रहित जमीन का प्रयोग नहीं होने पर होगी वापस
-करीब 72 हजार एकड़ जमीन किसानों को लौटाई जाएगी।
भीड़ ने भरा भाजपा के राष्ट्रीयध्यक्ष और बीरेंद्र सिंह में जोश
-बीरेंद्र सिंह ने कहा कि यही है मेरी असली जमीन
-बीरेंद्र सिंह पत्नी प्रेमलता सहित कुल 18 ने थामा बीजेपी का दामन

हेलीकॉप्टर की हवा से फटा टेंट
रैली के दौरान हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश करवाने की व्यवस्था की गई थी। जब हेलीकॉप्टर फूलों की बारिश कर रहा था, इसी दौरा तेज हवा के कारण टेंट फट गया।

विज्ञापन

हुड्डा के अहंकार से पार्टी में मची भगदड़

bjp national president amit shah rally in jind

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री में बहुत अहंकार है। यही कारण है कि आज कांग्रेस पार्टी में भगदड़ मची हुई है। अब प्रदेश की जनता बदलाव और क्षेत्रवाद की राजनीति से छुटकारा चाहती है। चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि जब वे राजनीति में आए, उनके पास 70 एकड़ जमीन थी, जो अब महज 56 एकड़ रह गई है। इसके विपरीत हुड्डा साहब ने 60 हजार एकड़ जमीन रफादफा कर दी।

‘हरियाणवी अभिमानी नहीं स्वाभिमानी हैं’
रैली के दौरान बीरेंद्र सिंह ने अमित शाह को कहा कि हरियाणा के लोग अभिमानी नहीं है, लेकिन स्वाभिमानी जरूर हैं। इसलिए उनके लिए काम होना चाहिए। बीरेंद्र सिंह ने मांग की कि हरियाणा के लोगों को एसवाईएल का पानी दिलवाया जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दो बांध बनाने की जरूरत है।

यह बहुत पुरानी परियोजना है। अब केंद्र में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार है, ऐसे में दोनों बांध बनवाए जाएं। इसके बाद हरियाणा के युवाओं को नौकरी के लिए एमएलए के पास चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

हुड्डा को भी ले आऊंगा भाजपा में

bjp national president amit shah rally in jind

बीरेंद्र सिंह ने अमित शाह से कहा कि यदि उन्हें कुछ बड़ा रोल दे दिया जाए तो वे काफी लोगों को भाजपा में ले आएंगे। उन्होंने कहा कि हुड्डा को भी पार्टी में ले आऊंगा। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में ऐसे करीब 17 हजार लोग हैं, जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

प्रदेश से समाप्त हो ‘कलह’
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने कहा कि प्रदेश को कलह से मुक्ति दिलवानी है। उन्होंने कहा कि ‘क’ कांग्रेस, ‘ल’ लोकदल और ‘ह’ से हजकां। उनके इस बयान के साथ ही प्रदेश में भाजपा-हजकां गठबंधन का भविष्य भी साफ हो गया है।

इन्होंने थाना भाजपा का दामन

bjp national president amit shah rally in jind

1. सुलतान सिंह जडौला, मुख्य संसदीय सचिव और विधायक (पुंडरी)
2. बृजमोहन सिंगला, पूर्व मंत्री
3. कुलबीर मलिक, पूर्व उपाध्यक्ष हरियाणा विधानसभा
4. रामकिशन बैगारी, पूर्व मंत्री
5. सत्यनारयण लाठर, पूर्व मंत्री
6. वेद सिंह मलिक, पूर्व मंत्री
7. कवंल सिंह पूर्व विधायक
8. श्रीभगवान, पूर्व विधायक
9. भूपेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक
10 ओमप्रकाश बेरी पूर्व विधायक
11.योगेश शर्मा पूर्व विधायक
12. सतबीर मलिक पूर्व मंत्री
13 सुदेश चौधरी महासचिव महिला विंग इनेलो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed