{"_id":"58d7cda64f1c1b307d1a10b6","slug":"bjp-national-president-amit-shah-in-kurukshetra-haryana-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का लक्ष्य जातिवाद, भ्रष्टाचार और कांग्रेस मुक्त भारत बनाना: अमित शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का लक्ष्य जातिवाद, भ्रष्टाचार और कांग्रेस मुक्त भारत बनाना: अमित शाह
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
Updated Sun, 26 Mar 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य जातिवाद, भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद तथा कांग्रेस मुक्त भारत बनाना है। कार्यकर्ता समर्पण भाव से कड़ी मेहनत के बूते इस लक्ष्य को पूरा करने में योगदान देंगे। भाजपा इस वर्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष को राष्ट्रीय कार्य विस्तार योजना के रूप में मना रही है। इसलिए विस्तार की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के जिम्मे है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंजाबी धर्मशाला में रविवार को प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर के समापन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
इससे पहले धर्मनगरी में पहुंचने पर सर्किट हाउस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन का स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी पूरी गर्मजोशी के साथ कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा। पंजाबी धर्मशाला में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, अंबाला सांसद रतन लाल कटारिया, प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, विधायक सुभाष सुधा, पवन सैनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि विस्तार योजना अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते ही सफल बनाया जा सकता है। छह महीने एवं एक वर्ष के लिए कार्यकर्ताओं को जो दायित्व दिया जाएगा उसके आधार पर मनोयोग एवं समर्पण भाव से पार्टी का विस्तार करना होगा।

6 अप्रैल से पार्टी के स्थापना दिवस पर शताब्दी विस्तारक संभालेंगे जिम्मेवारी
Amit Shah in Haryana
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भाजपा ने पारदर्शिता एवं सुशासन के नारे से सत्ता संभाली थी। सबका साथ-सबका विकास नारे से प्रदेश में क्षेत्रवाद एवं राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठकर समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। प्रदेश में 120 जन कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनमें से ज्यादातर पूरी हो चुकी हैं और कुछ पर कार्य चल रहा है। प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई निवेश नीति गई है, जिससे निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं।
प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि शताब्दी विस्तारकों का कार्य पार्टी के साथ नए लोगों को जोड़ना एवं भाजपा नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है ताकि धरातल पर पार्टी पूरी मजबूत हो सके। प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग शिविर में प्रदेश भर से 154 शताब्दी विस्तारकों ने हिस्सा लिया। तीन दिन चले प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का गुर मंत्र दिया गया जो पूरे समर्पण भाव से पार्टी के लिए कार्य करेंगे।
शिविर को राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल भट्ट, सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश शर्मा, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी व वेदपाल, चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, गोविंद भारद्वाज एवं ऋषिप्रकाश एवं शैलेंद्र पांडे ने संबोधित किया। इस अवसर जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, धुम्मन सिंह किरमिच, लोकसभा निगरानी कमेटी अध्यक्ष धर्मवीर डागर, राव रणजीत सिंह, जिला महामंत्री रवींद्र सांगवान, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य रमेश कश्यप, सुशील राणा, शकुंतला शर्मा, मीडिया प्रभारी विनीत कवात्रा इत्यादी मौजूद रहे।