{"_id":"574ea3da4f1c1b1f5c108b50","slug":"bjp-national-general-secretary-kailash-vijayvargiya-statement-on-mahatma-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री की महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री की महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को विकास पर्व सम्मेलन में हिसार पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महात्मा गांधी पर टिप्पणी कर दी। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश को आजादी गांधी पर बने गीत साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल, दे दी हमें आजादी बिना खड़ग बिना ढाल.. से नहीं मिली, बल्कि भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव व चंद्रशेखर आजाद जैसे शहीदों के बलिदान से मिली है।
देश जब गुलाम था तो हमारे देश के क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने क्रांति का इतिहास कार्यकर्ताओं व सम्मेलन में लोगों को बताया। कहा कि देश के विभाजन के बाद जनसंघ का गठन हुआ था। आज बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। जिन लोगों के पास आज कुर्सी नहीं वे कभी आरक्षण के नाम पर दंगे करवा रहे हैं तो कभी किसी और मुद्दे पर। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को मजबूत कर रहे हैं।
एक तरफ वो लोग जो लंबे समय से भ्रष्टाचार कर देश को खोखला कर रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि एक समय था जब देश का प्रधानमंत्री किसी देश में जाता था तो दूसरों को लगता था कि भारत भीख कटोरा लेकर आया है। मगर आज किसी देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाते हैं तो वे देश की शक्ति लेकर जाते हैं देश की तकनीक लेकर जाते हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के नारे लगाने वालों को राहुल दे रहे हैं संरक्षण
विजयवर्गीय ने कांग्रेस पार्टी हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों ने देश पर लंबा राज किया आज उन्हें ये सब हजम नहीं हो रहा। वे आरक्षण के नाम पर दंगा करवा रहे हैं। जिस देश के नौजवान कभी तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते थे आज वे विश्वविद्यालयों में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं, और राहुल गांधी उन्हें संरक्षण दे रहे हैं।