फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BJP National General Secretary kailash vijayvargiya statement on mahatma gandhi

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री की महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी

Thu, 02 Jun 2016 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 02 Jun 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
BJP National General Secretary kailash vijayvargiya statement on mahatma gandhi
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : फाइल फोटो
केंद्र सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को विकास पर्व सम्मेलन में हिसार पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महात्मा गांधी पर टिप्पणी कर दी। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश को आजादी गांधी पर बने गीत साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल, दे दी हमें आजादी बिना खड़ग बिना ढाल.. से नहीं मिली, बल्कि भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव व चंद्रशेखर आजाद जैसे शहीदों के बलिदान से मिली है।
विज्ञापन


देश जब गुलाम था तो हमारे देश के क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने क्रांति का इतिहास कार्यकर्ताओं व सम्मेलन में लोगों को बताया। कहा कि देश के विभाजन के बाद जनसंघ का गठन हुआ था। आज बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। जिन लोगों के पास आज कुर्सी नहीं वे कभी आरक्षण के नाम पर दंगे करवा रहे हैं तो कभी किसी और मुद्दे पर। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को मजबूत कर रहे हैं।
विज्ञापन


एक तरफ वो लोग जो लंबे समय से भ्रष्टाचार कर देश को खोखला कर रहे हैं।  बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि एक समय था जब देश का प्रधानमंत्री किसी देश में जाता था तो दूसरों को लगता था कि भारत भीख कटोरा लेकर आया है। मगर आज किसी देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाते हैं तो वे देश की शक्ति लेकर जाते हैं देश की तकनीक लेकर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के नारे लगाने वालों को राहुल दे रहे हैं संरक्षण
विजयवर्गीय ने कांग्रेस पार्टी हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों ने देश पर लंबा राज किया आज उन्हें ये सब हजम नहीं हो रहा। वे आरक्षण के नाम पर दंगा करवा रहे हैं। जिस देश के नौजवान कभी तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते थे आज वे विश्वविद्यालयों में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं, और राहुल गांधी उन्हें संरक्षण दे रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed