फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP: Names of Tandon, Jain, Sood and Sarbjit discussed for ticket

भाजपा : टिकट के लिए टंडन, जैन, सूद और सर्बजीत के नामों की चर्चा

Sun, 03 Mar 2024 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
BJP: Names of Tandon, Jain, Sood and Sarbjit discussed for ticket
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी। 195 प्रत्याशियों की सूची में फिलहाल चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट के प्रत्याशी का नाम नहीं है लेकिन दावेदारों के नामों की चर्चा तेज हो गई है। इनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद और पूर्व मेयर सर्बजीत कौर का नाम शामिल है। जानकारी के अनुसार, भाजपा के शीर्ष नेताओं ने चंडीगढ़ में लोकसभा के संभावित उम्मीदवारों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की है, जिसमें इन नामों की चर्चा हुई है। हालांकि अभी पार्टी की प्रदेश इकाई की ओर से सूची हाईकमान को नहीं सौंपी गई है। भाजपा के संगठन मंत्री और अन्य नेताओं ने संभावित उम्मीदवारों अकेले में बात की है। वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं से भी उम्मीदवारों को लेकर फीड बैक लिया गया है।
विज्ञापन

संजय टंडन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष होने के साथ-साथ हिमाचल भाजपा के सहप्रभारी और यूटीसीए के अध्यक्ष हैं। वह काफी समय से जनता के बीच सक्रिय हैं। इसके अलावा अरुण सूद पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मेयर हैं। अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होते ही सूद ने अपना अलग चुनाव कार्यालय खोला है, जिसके माध्यम से वह जनता से संवाद कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त सत्यपाल जैन पूर्व सांसद के अलावा भारत सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल हैं। वह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। वहीं, सर्बजीत कौर चंडीगढ़ की मेयर रही हैं। मृदुभाषी होने के साथ महिलाओं में उनकी अच्छी पैठ है।
विज्ञापन


इनसेट
संभावित उम्मीदवारों को लेकर केंद्रीय नेतृत्व निर्णय लेगा। इसे लेकर हाईकमान की ओर से लगातार फीडबैक लिया जा रहा है। चुनाव पार्टी के चिह्न पर लड़ा जाएगा। जो भी उम्मीदवार होगा, उसकी जीत के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जतिंदर पाल मल्होत्रा, अध्यक्ष चंडीगढ़ भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed