फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP MPs Brijendra Singh and Sunita Duggal may get place in Modi cabinet expansion

मोदी कैबिनेट विस्तार: हरियाणा से सांसद बृजेंद्र सिंह और सुनीता दुग्गल को मंत्री बनाने की अटकलें, सभी की निगाहें टिकीं

Wed, 07 Jul 2021 12:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Jul 2021 12:35 AM IST
सार

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा। हरियाणा में भी लोगों की निगाहें मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी हैं। चर्चा है कि सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल और हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह को मोदी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। बता दें कि मौजूदा समय में हरियाणा के तीन सांसद मोदी सरकार में मंत्री हैं।

विज्ञापन
BJP MPs Brijendra Singh and Sunita Duggal may get place in Modi cabinet expansion
सुनीता दुग्गल, बृजेंद्र सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

मोदी कैबिनेट में होने वाले फेरबदल पर हरियाणा की भागीदारी पर सभी नजरें टिकी हुई हैं। हालांकि, हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह और सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल मंत्री बनने की लॉबिंग में लगे हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि इनमें बृजेंद्र सिंह का दावा मजबूत दिख रहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि हरियाणा से केंद्र में फिलहाल तीन मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कृष्ण पाल गुर्जर और रतन लाल कटारिया हैं। ऐसे में फेरबदल में किसकी लॉटरी लगती है या फिर इन तीनों में से किसको बदला जाता है। उधर, हरियाणा में चौधरी बीरेंद्र सिंह के बेटे हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह और सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल को मंत्री बनाने की अटकलें चल रही हैं। 
विज्ञापन


सुनीता दुग्गल की अगर बात करें, वह जिस कोटे से मंत्री का दावा कर रहीं हैं वहां पहले ही रतन लाल कटारिया मंत्री हैं। वहीं, दूसरी ओर पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली दौरे के दौरान बीरेंद्र सिंह के आवास पर रात्रि भोज भी किया था। इसे भी मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान आंदोलन, यूपी में चुनाव और बड़े जाट परिवार से संबंध इन सब पहलुओं को देखते हुए सिंह का दावा मजबूत माना जा रहा है। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा हरियाणा को लेकर किस तरीके का फेरबदल केंद्रीय कैबिनेट में रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed