फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp mp rajkumar saini controversial statment in 7th pay commission

7वें वेतन आयोग को लेकर BJP सांसद के कड़वे बोल, मचा बवाल

Thu, 08 Oct 2015 02:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 08 Oct 2015 02:11 PM IST
विज्ञापन
bjp mp rajkumar saini controversial statment in 7th pay commission

7वें वेतन आयोग को लेकर भाजपाई मंत्री ने कुछ ऐसा कह दिया कि भड़क गए कर्मचारी और बवाल मच गया। साथ में एक नई बहस भी छिड़ गई। कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद राजकुमार का कहना है कि यह आयोग देश के लिए उचित नहीं होगा। दो दशकों बाद असमानता के ऐसे हालात बनेंगे कि बेरोजगारों की फौज सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों को ही लूटने सड़कों पर निकल आएगी।

विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रेस क्लब में मीट दी प्रेस कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में सैनी ने कहा कि देश में सरकारी कर्मचारी तो हजारों-लाखों रुपये वेतन ले रहे हैं, वहीं निजी क्षेत्र में काम कर रहे युवाओं को चार से आठ हजार रुपये प्रतिमाह से काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र में जहां सुनिश्चित रोजगार है, वहां वेतनमान कम होने चाहिए और जहां रोजगार में स्थायित्व नहीं है, वहां वेतनमान ज्यादा होने चाहिए। सैनी ने कहा कि इस समय देश में सरकारी और निजी क्षेत्र में वेतनमान का बहुत बड़ा अंतर है और यही असमानता एक-एक सरकारी पद के लिए लाखों आवेदनों को आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसा ही चलता रहा तो एक दिन असमानता का मामला धमाके की तरह फूटेगा, तब बेरोजगारों की फौज सड़कों पर उतर कर लूटपाट करेगी और सरकारी अफसरों-कर्मचारियों केही कपड़े फाड़ेगी।

पंजाब के समान वेतन चाहिए तो पंजाब चले जाएं

bjp mp rajkumar saini controversial statment in 7th pay commission

राजकुमार सैनी ने हरियाणा के कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान के मुद्दे पर साफ कह दिया कि जिन्हें पंजाब के समान वेतनमान चाहिए वे लोग पंजाब ही चले जाएं। प्रदेश में भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में पंजाब के समान वेतनमान दिए जाने की बात कही गई थी।

राजकुमार सैनी ने कहा कि अगर केंद्र और राज्य सरकार जाटों को आरक्षण देती हैं तो फिर सभी जातियों के गरीबों को भी आरक्षण दिया जाना चाहिए। प्रदेश की पूर्व हुड्डा सरकार ने वोट के लालच में जाट आरक्षण लागू किया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट भी खारिज कर चुकी है।

यह पूछे जाने पर कि क्या वे जाट आरक्षण पर अपने पहले स्टैंड से यूटर्न ले रहे हैं, सैनी ने कहा कि वे इतना ही कहेंगे कि अगर जाटों को आरक्षण दिया जाता है तो सभी जातियों के गरीबों को आरक्षण दिया जाना चाहिए अन्यथा हर नेता अपनी-अपनी जाति के लिए आरक्षण लागू करने की कोशिश करेगा।

सांसद सैनी के बयान पर भड़के कर्मचारी, बोले

bjp mp rajkumar saini controversial statment in 7th pay commission

कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी के बयान ‘अगर कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन चाहिए तो पंजाब जाएं’ पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय प्रधान कंवर सिंह यादव ने एक बयान जारी कर कहा कि एक ओर तो प्रदेश सरकार वेतन विसंगतियों के बारे में वेतन विसंगति आयोग के सामने सुझाव मांगती है, दूसरी ओर उसी की पार्टी के सांसद कर्मचारी विरोधी बयान दे रहे हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

हरियाणा कर्मचारी महासंघ सांसद के बयान की निंदा करता है और सरकार से अपील करता है कि सांसद सैनी के बयान पर अपना रुख स्पष्ट करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed