फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP misusing government resources for rally: AAP.

रैली के लिए भाजपा सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर रही : आप

Thu, 15 Feb 2024 07:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 07:05 PM IST
विज्ञापन
BJP misusing government resources for rally: AAP.
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने रेवाड़ी में होने वाली पीएम मोदी की रैली में 1470 सरकारी बसें लगाने को लेकर हरियाणा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनावी रैलियों में सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर रही है। चुनाव से ठीक पहले पीएम मोदी की एक रैली 16 फरवरी को रेवाड़ी में रखी गई है। लेकिन उस रैली में हरियाणा रोडवेज की कुल 3691 बसों में से 1470 बसें रैली के आयोजन के लिए लगाई गई हैं। यानी दो दिन के लिए प्रदेश की जनता की आवाजाही ठप, केवल रैली का ही काम होगा। उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा सरकार ने चारों तरफ से पंजाब और दिल्ली बॉर्डर पर हरियाणा की जनता को बंधक बनाया। अब रही सही कसर हरियाणा के अंदर भी पूरी की जा रही है कि हरियाणा रोडवेज की 1470 बसें रैली के लिए लगा दी। कहा कि रोडवेज में पहले ही करीब छह हजार बसों की कमी है। 3691 में से कुछ बसें तो वैसे ही खराब हैं और जो सही हैं वो रैली के लिए लगा दी। उन्होंने हरियाणा सरकार पर सवाल पूछते हुए कहा कि दो दिन प्रदेश की जनता का क्या होगा? उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारी संघ ने भी इसका विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed