फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp minister anil vij controversial statement about rahul gandhi of congress

राहुल गांधी को लेकर BJP मंत्री के विवादित बोल, देखिए क्या बोल गए?

Sat, 24 Dec 2016 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Sat, 24 Dec 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
bjp minister anil vij controversial statement about rahul gandhi of congress
राहुल गांधी - फोटो : file photo
अपने बयानों को लेकर अकसर सुर्खियों में रहने वाले भाजपाई मंत्री ने अब राहुल गांधी को लेकर हैरान कर देने वाली बात कह दी। जी हां, बात हो रही है हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बातों से भूचाल तो आना दूर की बात तिनका तक नहीं हिला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने दावा किया था कि संसद में जब वे बोलेंगे, तो भूचाल आ जाएगा। लेकिन अभी तक राहुल गांधी जो भी बोल रहे हैं, उससे तो तिनका तक नहीं हिल रहा है।
विज्ञापन


इसी तरह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी बिना सोचे समझे कुछ भी बोल रहे हैं, जबकि इनकी बयानबाजी जनता के लिए हास्यास्पद है। दोनों नेता राजनीति में पूरी तरह से फेल हो चुके हैं और पीएम के खिलाफ बयानबाजी कर अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की कोशिशों में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज ने दिया बॉक्सर मनोज को हक दिलाने का आश्वासन

bjp minister anil vij controversial statement about rahul gandhi of congress
हरियाणा के स्वास्‍थ्य मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
ओलंपियन मुक्केबाज मनोज कुमार ने वीरवार को प्रदेश के खेल मंत्री अनिल विज से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने अपने साथ नियुक्ति को लेकर हुए भेदभाव की जानकारी दी। खेल मंत्री ने भी मनोज को उसका हक दिलवाने का आश्वासन दिया।

अर्जुन अवार्डी बॉक्सर मनोज ने बताया कि पूर्व सरकार ने उसकी उपलब्धियों को नजरअंदाज कर उससे कम उपलब्धियों वाले खिलाड़ियों को तो डीएसपी बना दिया, लेकिन उसे उसके अधिकार से वंचित रखा गया।

उन्होंने खेल मंत्री विज को बाकायदा ऐसे खिलाड़ियों की सूची दिखाई जिनकी उपलब्धियां मनोज कुमार से काफी कम हैं। मनोज कुमार ने दावा किया कि उनसे कम पढ़े लिखे और कम उपलब्धियों वाले खिलाड़ियों को ऊंचे पदों पर नौकरियां दी गई हैं।

मंत्री अनिल विज ने मनोज को आश्वासन दिया और बताया कि नजरअंदाज हुए खिलाड़ियों को इंसाफ दिलाने के लिए प्रदेश सरकार ने एक कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी जल्द ही फैसला लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed