फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP members walkout of PU Syndicate meeting

पीयू सिंडिकेट की बैठक का भाजपा मेंबर्स ने किया वॉकआउट

Mon, 13 Jul 2020 09:54 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
BJP members walkout of PU Syndicate meeting
चंडीगढ़। सोमवार को हुई पीयू सिंडिकेट की बैठक का भाजपा मेंबर्स ने वॉकआउट किया। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि सिंडिकेट का एक ग्रुप बहुमत का डर दिखाकर वीसी से काम करवाते हैं। वीसी प्रो. राजकुमार की बात वह सुनने को तैयार नहीं हैं। आखिर में उन्हें भी उनकी बात माननी पड़ती है। मेंबर्स ने कहा कि यह गलत हो रहा है। पीयू का इससे बड़ा नुकसान होगा।
विज्ञापन

सोमवार को पीयू में सिंडिकेट की बैठक शुरू हो गई। परीक्षा को लेकर बहस चल रही थी। एक तरफ परीक्षा के पक्ष में बात रखी जा रही थी तो दूसरी तरफ यूजीसी की गाइड लाइनों को सामने रखा जा रहा था। इसी पर हंगामा खड़ा हो गया। सिंडिकेट मेंबर पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र भंडारी व आरएस झांजी बैठक बीच में छोड़कर बाहर आ गए।
विज्ञापन

मेंबर राजेंद्र भंडारी ने कहा कि यहां सबकुछ गलत हो रहा है। वीसी को बहुमत से डराया जा रहा है। वीसी भी उन्हीं की बात मानने को तैयार हो जाते हैं। हमारी बातें सुनते जरूर हैं, लेकिन उन पर अमल नहीं करते। एक ग्रुप पीयू को नुकसान पहुंचा रहा है। इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो दिक्कतें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed