फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP may declare Sunil Jakhar as candidate in Sangrur Lok Sabha by election

संगरूर लोकसभा उपचुनाव: सुनील जाखड़ पर दांव खेलने की तैयारी में भाजपा, जल्द पार्टी कार्यकर्ताओं से लेगी फीडबैक

Fri, 20 May 2022 12:59 AM IST
ajay kumar अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 May 2022 12:59 AM IST
सार

पंजाब के अभी तक के इतिहास में भाजपा संगरूर लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ी है। यह पहली बार होगा कि पार्टी संगरूर सीट से अधिकृत प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारेगी।

विज्ञापन
BJP may declare Sunil Jakhar as candidate in Sangrur Lok Sabha by election
सुनील जाखड़ - फोटो : फाइल

विस्तार

संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारी पर भाजपा जुट गई है। पार्टी इस महत्वपूर्ण उपचुनाव में सुनील जाखड़ को प्रत्याशी बनाकर बड़ा दांव खेल सकती है। जल्द ही पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश भर और संगरूर लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटों में अपने फैसले पर फीडबैक लेने जा रहा है। अभी तक कांग्रेस पंजाब में जाखड़ को हिंदू चेहरे के रूप में इस्तेमाल करती आ रही है।

विज्ञापन


दिसंबर में होने वाले संगरूर लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा बेहद गंभीर है। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लगातार निकाय चुनाव और उपचुनाव को लेकर पंजाब में अपनी सक्रियता बना रखी है। हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दलीप सेकिया ने निकाय और संगरूर उपचुनाव को लेकर पंजाब के कई जिलों का दौरा किया था। वहीं चंडीगढ़ में सभी मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। 
विज्ञापन


अभी तक पार्टी में परमिंदर सिंह ढींडसा और अरविंद खुराना के नाम पर चर्चा चल रही है। जाखड़ के पार्टी में शामिल होने के बाद अब पार्टी को बड़ा हिंदू चेहरा मिल गया है। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि जाखड़ को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर केंद्रीय नेतृत्व जल्द ही राज्य के सभी जिलों और संगरूर लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी कार्यकर्ताओं से फीड बैक लेने की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि यदि जाखड़ को उपचुनाव का चेहरा बनाया जाता है तो पार्टी को विजय हासिल होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पहली बार लड़ेगी संगरूर चुनाव
पंजाब के अभी तक के इतिहास में भाजपा संगरूर लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ी है। यह पहली बार होगा कि पार्टी संगरूर सीट से अधिकृत प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारेगी। संगरूर लोकसभा क्षेत्र में संगरूर, लहरागागा, सुनाम, धूरी, मलेरकोटला और अहमदगढ़ शहर क्षेत्र शामिल हैं। शहर क्षेत्र होने के कारण भाजपा यहां मजबूत जनाधार मान रही है।


संगरूर में नौ विधानसभा क्षेत्र
संगरूर संसदीय क्षेत्र में नौ विधानसभा क्षेत्र मालेरकोटला, धूरी, संगरूर, सुनाम, दिड़बा, लहरागागा, बरनाला, भदौड़ और महलकलां आते हैं। इन नौ विस क्षेत्रों में कुल 12 लाख नौ हजार वोट विधानसभा चुनाव में डाले गए और इनमें 6 लाख 43 हजार से ज्यादा वोट आप को हासिल हुए। जोकि कुल वोट का करीब 53 फीसदी से अधिक बनता है। कांग्रेस को दो लाख 18 हजार, अकाली दल को एक लाख 41 हजार, भाजपा गठबंधन को 86 हजार और अकाली दल अमृतसर को करीब 76 हजार वोट मिले थे।

सुनील जाखड़ का राजनीतिक सफर

  • पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ के बेटे हैं सुनील जाखड़
  • 1954 में जाखड़ परिवार में सुनील का हुआ जन्म
  • 2002 से 2017 तक अबोहर निर्वाचन क्षेत्र से लगातार विधायक
  • 2017 में अबोहर से विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी से मिली थी हार
  • सांसद विनोद खन्ना के निधन के बाद 2017 में गुरदासपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव जीता
  • 2017 में जाखड़ को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया
  • 2019 में गुरदासपुर सीट से फिर लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन हार का सामना करना पड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed