हरियाणा: ओपी धनखड़ की टीम विस्तार में तजुर्बे को तवज्जो, भाजपा ने संतुलन के साथ सौंपे दायित्व
हरियाणा भाजपा ने पंचकूला-चंडीगढ़ में सह मीडिया प्रमुख का जिम्मा संजय आहुजा व रोहतक में शमशेर खरक सौंपा है। सूरजपाल अम्मू के अलावा प्रवीण आत्रेय, वीरेंद्र चौहान विजय आहलूवालिया, डॉ. राकेश, सत्यव्रत शास्त्री, रंजीता मेहता व विधु रावल को प्रवक्ता बनाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा भाजपा ने विभिन्न प्रकोष्ठों, विभागों में नई नियुक्तियां की हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने अपनी टीम में तजुर्बे को तवज्जो दी है। संतुलन बिठाते हुए भाजपा नेताओं को दायित्व सौंपे गए हैं। इनेलो, कांग्रेस से आए नेताओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया पैनलिस्ट में अच्छे वक्ता सांसदों, विधायकों को जगह मिली है।
मीडिया प्रमुख डॉ. संजय शर्मा को बनाया गया है, मुख्यमंत्री मनोहर के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन को मीडिया संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय शर्मा छह साल प्रवक्ता रह चुके हैं। 2005 से 2010 तक वह अंबाला के भाजपा जिलाध्यक्ष रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में उन्होंने महासचिव, उपाध्यक्ष के अलावा विभिन्न पदों पर 1983 से 1996 तक कार्य किया। 2009 में वह अंबाला से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।
सह प्रवक्ता को इन्हें मिला जिम्मा
भरत भूषण जुयाल, वंदना पोपली, विजेंद्र नेहरा, सुदेश कटारिया, विकास वाल्मिकी।
मीडिया पैनलिस्ट में ये शामिल
सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक सत्यप्रकाश जरावता, अभय सिंह यादव, लक्ष्मण यादव, असीम गोयल के अलावा पूर्व चेयरमैन जवाहर यादव, वीर कुमार यादव, कृष्ण ढुल, रमन मलिक, हुकम सिंह भाटी, मनीष यादव, शैलेंद्र पाण्डेय, डीपी कौशिक।
प्रकोष्ठ में ये होंगे संयोजक
बुद्घिजीवी प्रकोष्ठ का जिम्मा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व चेयरमैन भारत भूषण भारती को सौंपा गया है। खेल प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी योगेश्वर दत्त को दी गई है। स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में कुलभूषण गोयल को पंचकूला संयोजक बनाया गया है। महासंपर्क अभियान प्रमुख संदीप जोशी होंगे। राष्ट्रीय कार्यक्रम व बैठकों का जिम्मा सांसद संजय भाटिया को सौंपा है।
आपदा राहत एवं सहयोग विभाग की जिम्मेदारी विधायक डॉ. कमल गुप्ता व पंचकूला सह प्रमुख तरुण भंडारी को मिली है। सुशासन केंद्र राज्य समन्वयक विधायक अभय सिंह यादव बनाए गए हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ का जिम्मा विधायक असीम गोयल व आजीव सहयोग निधि का काम विधायक नरेंद्र गुप्ता व प्रमोद विज देखेंगे।
नमामि यमुना प्रकोष्ठ का जिम्मा पूर्व विधायक टेक चंद शर्मा को दिया है। नीति विषयक शोध विभाग का काम पूर्व आईएएस राजीव शर्मा देखेंगे। कानून विधिक विषय प्रमुख हाईकोर्ट के वकील अमर विवेक बनाए गए हैं। संत व डेरा समन्वयक का जिम्मा आनंद सागर को सौंपा है।