फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Legislature Party meeting held in Chandigarh

Haryana News: बैठक में विधायक बोले- मुख्यमंत्री जी विकास के लिए 25-25 करोड़ जल्दी दिलाओ

Wed, 16 Nov 2022 12:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Nov 2022 12:34 AM IST
सार

विधायकों को सीएम ने बताया कि प्रदेश में नागरिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण की नई योजना 29 नवंबर को शुरू होगी। तीन चरणों में पूरे प्रदेश की आबादी का सर्वे होगा। इस योजना का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुरुक्षेत्र में करेंगी।

विज्ञापन
BJP Legislature Party meeting held in Chandigarh
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायकों ने अपने-अपने हलकों की समस्याएं रखी। चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में अधिकतर विधायक बोले कि मुख्यमंत्री जी विकास कार्यों के लिए 25-25 करोड़ रुपये जल्दी दिला दो। दो साल बाद चुनाव हैं, जल्दी विकास कार्य होंगे तो लोगों के बीच जा सकेंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 40 विधायकों ने सरकार को अपने प्रस्ताव भेजे हैं, जिनमें से 17 मंजूर हो चुके। सभी विधायक अपने-अपने हलके में होने वाले विकास कार्यों, सड़कों की मरम्मत के प्रस्ताव सरकार को भेजें, उनके हलके में 25 करोड़ रुपये के काम करवा दिए जाएंगे। बिना प्रस्ताव के 25 करोड़ के कार्य नहीं होंगे। 
विज्ञापन


विधायकों को विकास कार्य न होने की शिकायत रहती है। इसलिए सरकार ने यह निर्णय लिया है। विधानसभा के बीते मानसून सत्र में ही इसकी घोषणा कर दी गई थी। इसलिए विधायक प्रस्ताव भेजने में देरी न करें। बैठक में भाजपा विधायक दूड़ाराम ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, उनके हलके के 15 गांवों में पानी भरा हुआ है। वह लोगों के बीच नहीं जा पा रहे, जल्दी जल निकासी कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने तुरंत सिंचाई विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को फोन मिलाकर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने विधायकों के साथ हाल में संपन्न हुई सीईटी परीक्षा की सफलता को लेकर चर्चा की। जिलों में सड़क निर्माण को लेकर चल रहे धरनों को खत्म कराने, एमबीबीएस बांड पॉलिसी को लेकर विद्यार्थियों को समझाने पर भी विधायकों के साथ चर्चा की गई। 

आने वाले दिनों में सरकार के आठ साल पूरा होने वाली रैलियों को सफल बनाने की रणनीति भी बनाई गई। दिल्ली नगर निगम चुनाव में हरियाणा भाजपा के दिग्गज भी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को जिताने के लिए चुनाव प्रबंधन की कमान संभालेंगे। 15 विधानसभा के 45 वार्डों में चुनाव प्रबंधन काम देखने के लिए चार विधायकों सहित पूर्व मंत्री विपुल गोयल और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव भी दिल्ली में रहेंगे।
 
भाजपा-जजपा विधायक जता चुके नाराजगी
विकास कार्य न होने व सड़कों की खस्ताहालत को लेकर भाजपा-जजपा विधायक पूर्व में कई मंच पर अपनी नाराजगी जता चुके हैं। विधायकों ने अफसरों पर भी काम न करने का ठीकरा फोड़ा था। जजपा विधायक तो विधानसभा में भी कह चुके हैं कि काम नहीं हो रहे, 2024 विधानसभा चुनाव में कैसे जनता के बीच जाएंगे। विधायकों की नाराजगी दूर करने के लिए ही सरकार ने हर हलके में विकास कार्यों के लिए 25 करोड़ रुपये के काम करवाने का फैसला लिया है।

तीन चरणों में नागरिकों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण
विधायकों को सीएम ने बताया कि प्रदेश में नागरिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण की नई योजना 29 नवंबर को शुरू होगी। तीन चरणों में पूरे प्रदेश की आबादी का सर्वे होगा। इस योजना का शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुरुक्षेत्र में करेंगी। 21 नवंबर को लांच किए जा रहे आयुष्मान भारत की नई योजना के बारे में भी बातचीत हुई। उन्होंने विधायकों को कहा कि वे लोगों के बीच जाएं और उन्हें आयुष्मान भारत योजना के फायदों के बारे में बताएं। पहले चरण में बीपीएल, दूसरे चरण में विद्यार्थियों और तीसरे चरण में सामान्य नागरिकों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed