फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP leaders meet parents of singer Sidhu Moose wala

Punjab: मूसेवाला के माता-पिता से मिले भाजपा नेता, कांग्रेस विधायक परगट सिंह बोले- गृह विभाग भगवंत मान के बस की बात नहीं

Tue, 31 May 2022 10:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 31 May 2022 10:38 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर रोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान की योग्यता पर सवाल उठा दिए हैं।

विज्ञापन
BJP leaders meet parents of singer Sidhu Moose wala
गायक सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से बात करते अश्वनी शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचकर उनके माता-पिता और उनके करीबियों से संवेदना व्यक्त की। शर्मा ने पीड़ित परिवार की इंसाफ की लड़ाई भाजपा द्वारा कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने का आश्वासन दिया। शर्मा ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला ने बहुत छोटी उम्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और अपना नाम रोशन करते हुए पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाई। 

विज्ञापन


उनके जाने से पंजाबी गायकी को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या पंजाब की आम आदमी पार्टी की लापरवाही का नतीजा है, जिन्होंने पंजाब के विभिन्न 424 लोगों की सुरक्षा वापस लेकर उनका जीवन बहुत बड़े खतरे में डाल दिया है जबकि आप के ये नेता खुद कड़ी सुरक्षा में रहते हैं। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अपनी झूठी वाहवाही लूटने के लिए इन 424 लोगों की सुरक्षा वापस लेने संबंधी मीडिया पर जमकर प्रचार किया गया, ताकि गैंगस्टर व अपराधी अपने मंसूबों को सरलता से अंजाम दे सकें। 
विज्ञापन


उसी का नतीजा सिद्धू मूसेवाला की हत्या के रूप में सामने आया। शर्मा ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए केजरीवाल, राघव चड्ढा, मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी को जिम्मेदार ठहराया। अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की राज्यपाल से एनआईए से उच्चस्तरीय जांच करवाए जाने की मांग की गई है। उनके साथ भाजपा के प्रदेश महासचिव राजेश बागा, डॉ. सुभाष शर्मा, दयाल सिंह सोढी, राणा सोढी, भाजपा जिलाध्यक्ष मक्खन जिंदल और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘गृह विभाग भगवंत मान के बस की बात नहीं’
कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर रोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान की योग्यता पर सवाल उठा दिए हैं। अपने ट्विटर हैंडल पर परगट सिंह ने लिखा- अभी सिद्धू मूसेवाला के कातिलों को पुलिस पकड़ नहीं पाई कि पटियाला में मां-बेटी का दोहरा कत्ल हो गया। हत्यारों ने बेरहमी से तलवार से उनका सिर अलग कर दिया। कहने को पंजाब में हाई अलर्ट चल रहा है पर अपराधी बेखौफ हैं। परगट सिंह ने लिखा- मुझे नहीं लगता कि गृह विभाग भगवंत मान के बस की बात है। इसके साथ ही परगट ने ट्विटर पर मां-बेटी के शवों के फोटो भी अपलोड किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed