फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP leaders meet JP Nadda at the Chandigarh airport

एयरपोर्ट पर नड्डा से मिले सभी भाजपा नेता, एमसी चुनाव के लिए मिलीं शुभकामनाएं

Mon, 18 Jan 2021 10:32 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders meet JP Nadda at the Chandigarh airport
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलते भाजपा नेता। अमर उजाला - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। शहर के नवनियुक्त मेयर रविकांत शर्मा, सीनियर डिप्टी मेयर महेश इंदर सिंह सिद्धू और डिप्टी मेयर फर्मिला देवी ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। नड्डा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद को मेयर चुनाव में जीत के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, पार्टी के प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर और रामबीर भट्टी, सचिव तेजिंदर सरां, अमित राणा, प्रदेश प्रवक्ता धीरेंद्र तायल, कैलाश चंद जैन और नरेश अरोड़ा, जिलाध्यक्ष रविन्द्र पठानिया, राजिंदर शर्मा, मनु भसींन और नरेश पांचाल, अमजद आदि भी उपस्थित थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई प्रदान की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की अवधारणा पर काम करती है। इस मौके पर नवनियुक्त तीनों पदाधिकारियों ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद व्यक्त किया। इसके बाद नड्डा ने पार्टी के अन्य सभी अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलकर भेंटवार्ता की और मेयर चुनाव में भाजपा की जीत पर बधाई दी। गौरतलब है कि नड्डा हिमाचल दौरे से पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए रुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed