{"_id":"4fd4e2b61cb49318c2bc93c93e07a44d","slug":"bjp-leader-statement-on-kiran-kher-victory","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरण खेर की जीत पर ये कहा भाजपा नेताओं ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरण खेर की जीत पर ये कहा भाजपा नेताओं ने
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 17 May 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ का लोकसभा चुनाव भाजपा प्रत्याशी किरण खेर ने जीत लिया है। आईए जानते हैं, उनकी जीत पर भाजपा नेताओं ने क्या कहा?
विज्ञापन
पूर्व सांसद और भाजपा नेता सत्यपाल जैन ने कहा पार्टी हाईकमान ने किरण खेर को टिकट देने का जो फैसला लिया था, उसका हमने स्वागत किया था। हम पहले दिन से ही किरण खेर के साथ थे और उन्हें जिताने के लिए कार्यकर्ताओं ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। 15 वर्ष बाद हमें एक बड़ी जीत मिली है, जिसके लिए हम जनता का आभार जताना चाहते हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता हरमोहन धवन ने कहा कि 1999 में बंसल को समर्थन देकर मैंने अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल की थी। इस बार मैंने सोचा था कि बंसल को जिताया भी मैंने ही था तो इस बार हरवाऊंगा भी मैं ही। भाजपा की जीत से मैं बहुत खुश हूं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा, 'ये जीत नरेंद्र मोदी की है, जिनकी लहर से देशभर में ये बदलाव हुआ। ये जीत शहर की जनता की भी है, जिन्होंने हम पर भरोसा जताया। साथ ही ये जीत पार्टी कार्यकर्ताओं की भी है, जिन्होंने इतनी मेहनत की।'
विज्ञापन