फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP leader satyapal jain and congress leader pawan bansal

हारे हुए प्रत्याशी के पीछे दौडे छायाकार, लोगों ने ली चुटकी

Sat, 17 May 2014 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 May 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
BJP leader satyapal jain and congress leader pawan bansal

सीसीईटी में बने मतगणना केंद्र में दूसरे राउंड की काउंटिंग होने के बाद भाजपा नेता सत्यपाल जैन पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उसी समय कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल गाड़ी से उतरे।

विज्ञापन


मीडिया छायाकारों ने जैसे ही बंसल को देखा, वे जैन की फोटो करना छोड़ बंसल की तरफ भागे। जैन देखते रह गए और चुटकी लेते हुए कहा कि छायाकार हारे हुए उम्मीदवार की फोटो करने जा रहे हैं। बंसल जैन के सामने से गुजरे लेकिन दोनों ने एक दूसरे को देखा तक नहीं।
विज्ञापन


मीडिया को नहीं जाने दिया...
मीडिया को मतगणना केंद्र तक जाने के लिए चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्ड दिया गया था। लेकिन, जब मीडियाकर्मी सुबह मतगणना केंद्र पहुंचे तो उन्हें मतगणना केंद्र के अंदर बैठाने की जगह बाहर मीडिया सेंटर में बैठा दिया। यहां एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। हालांकि यहां पर डाटा देरी से अपलोड हुआ। मीडियाकर्मियों ने जब इसका विरोध किया तो सीएचबी सचिव और एईआरओ मंदीप कौर ने मीडियाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया। बाद में गृह सचिव अनिल कुमार ने बाहर आकर मीडियाकर्मियों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन भर आते रहे एसएमएस
यूटी प्रशासन के चुनाव विभाग ने पहली बार लोगों को पल-पल की जानकारी देने के लिए एसएमएस सेवा शुरू की थी। जिन 20 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, उन लोगों को हर राउंड के बाद एसएमएस भेजे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed