फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Leader Manoj Tiwari reached Amar Ujala office spoke openly on politics

अमर उजाला कार्यालय पहुंचे मनोज तिवारी: सियासत पर खुलकर की बात, दावा-पंजाब में बड़ी पार्टी बनेगी भाजपा

Mon, 24 Mar 2025 09:19 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 24 Mar 2025 09:19 AM IST
सार

दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी अमर उजाला कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पंजाब और चंडीगढ़ में राजनीति में यूपी-बिहार के लोगों के बारे में बात की।

विज्ञापन
BJP Leader Manoj Tiwari reached Amar Ujala office spoke openly on politics
अमर उजाला कार्यालय पहुंचे मनोज तिवारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में चुनाव के बाद पंजाब की सियासत गर्म है। दिल्ली में चुनाव हारने के बाद आम आदमी पार्टी के बड़े नेता पंजाब में अपने जनाधार को मजबूत करने और जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए उतर रहे हैं। 

विज्ञापन


वहीं, दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने से उनका मनोबल बढ़ा है। पंजाब में दिल्ली भाजपा के बड़े नेता इसी बढ़े मनोबल के साथ सियासी नजरिये से यहां का दौरा कर रहे हैं। इस कड़ी में दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी रविवार को चंडीगढ़ में थें। उनका कहना है कि यूपी-बिहार के लोगों को चड़ीगढ़ में बेइंतहा प्यार मिलता है। मनोज तिवारी अमर उजाला के कार्यालय पहुंचे और सियासत पर खुलकर बात की। अमर उजाला के संवाददाता प्रवीण राय से हुई बातचीत के प्रमुख अंश-
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोई ऑप्शन नहीं दिख रहा: क्राइम ब्रांच की प्रताड़ना से डरे किशोर ने दे दी जान... पांच माह पहले किया था ये कसूर

विज्ञापन
विज्ञापन



सवाल - चंडीगढ़ में यूपी-बिहार के लोगों की संख्या भी काफी है। यहां आकर कैसा लगता है ?
जवाब - चंडीगढ़ देश के सबसे खूबसूरत शहरों में एक है। यहां की हर चीज अनोखी है। इस शहर में यूपी-बिहार के लोगों को बेइंतहा प्यार मिलता है। छठ पूजा यहां बड़े त्योहार के तौर पर मनाया जाने लगा है। बिहार दिवस पर शहर के अंदर कई बड़े कार्यक्रम हुए। राजभवन के अंदर बिहार दिवस मनाया गया। यह बताता है कि यहां के आम आदमी के साथ-साथ प्रशासन भी किस स्तर पर सभी को साथ लेकर चलने में भरोसा करता है।

सवाल - दिल्ली की जीत और उसके बाद पंजाब में बदले राजनीतिक समीकरण को आप कैसे देखते हैं ?
जवाब - आम आदमी पार्टी स्थायी रूप से लोगों के मन से उतर चुकी है। पहले दिल्ली और अब पंजाब के लोगों के दिल से उतर गई है। अरविंद केजरीवाल ने साजिश, अराजकता, कट्टरता और भ्रष्टाचार का रास्ता मीठी बातों की आड़ में चुना। उसको अब जनता ने पहचान लिया है। दिल्ली के बाद अब पंजाब से भी उनका जाना तय है। इसे लेकर पार्टी सक्रिय हो गई है। हम भी पंजाब पहुंच रहे हैं।

सवाल - आप बद्दी गए थे वहां एक नारा लगा। उसके बारे में बताएं?
जवाब - बिहार दिवस पर पार्टी की तरफ से ड्यूटी लगाई गई थी। महाराष्ट्र गया था उसके बाद हिमाचल के बद्दी में ड्यूटी लगी थी। वहां लोगों ने केजरीवाल पर भारी मनोज तिवारी नारा लगाया। दिल्ली का चुनाव और अगर हिमाचल में नारा लगाता है तो सोचा जा सकता है कि अब केजरीवाल की क्या स्थिति है।

सवाल - भाजपा कह रही है पंजाब में राजनीतिक हालात बदल रहे हैं। भाजपा की नजर यहां भी है। उत्तर भारत के बाकी राज्यों की तुलना में आप यहां उस स्तर पर मजबूत नहीं है। ऐसे में इसको आप कैसे देखते हैं?
जवाब - पंजाब अब भाजपा की तरफ झुक रहा है। पंजाब में भाजपा की सरकार क्यों नहीं है, इसे लेकर लोगों ने सोचना शुरू कर दिया है। पार्टी भी यहां काफी काम कर रही है। यह पूरे देश के हिसाब से सबसे महत्वपूर्ण राज्य है। जल्द ही आपको परिणाम भी दिखेंगे।

यह भी पढ़ें: Punjab: कौन हैं रवि भगत? जिन्हें मिली सीएम भगवंत मान के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी, 2006 बैच के आईएएस

सवाल - क्या मनोज तिवारी भी पंजाब में एक्टिव होंगे ?
जवाब - हम एक्टिव होंगे नहीं, हो चुके हैं। रविवार के कार्यक्रम के लिए चंडीगढ़ के लोग हमसे मिले। लुधियाना के लोगों से हमारी बात हुई। सभी लोगों में जोश है। हमारा काम शुरू हो चुका है। लुधियाना, जालंधर है समेत सभी जगहों पार्टी के कार्यकर्ता काफी एक्टिव हो चुके हैं। पंजाब के लोगों को यह समझ में आ गया है कि आप का कितना नुकसान किया है। उससे पहले कांग्रेस ने भी काफी ज्यादा नुकसान किया था।

सवाल - आम आदमी पार्टी के बड़े नेता मनीष सिसोदिया और सतेंद्र जैन को प्रभारी और उप प्रभारी बनाया गया है। इसको कैसे देखते हैं ?
जवाब - इसको हम कैसे देखते हैं, इससे ज्यादा बड़ी बात तो यह है कि पंजाब की जनता इसको कैसे देखती है। पंजाब के लोग विरोध कर रहे हैं कि हमारे ऊपर दिल्ली के नेताओं को मत बिठाओ। लेकिन पहले से ही तय था कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और जैन समेत दिल्ली से निकाले गए नेता अब पंजाब ही आएंगे।

सवाल - भोजपुरी गानों से आपने अश्लीता पर आपको क्या कहना है ?
जवाब - यह देखकर कष्ट होेता है, लेकिन अच्छे गाने भी बहुत आ रहे है। मेरा पंचायत वेब सीरिज का गाना ऐ राजा जी काफी हिट रहा। जल्द ही कुछ नए गायकों के साथ आपको भोजपुरी में बेहतर सुनाने की कोशिश करूंगा।

सवाल - बिहार में भी चुनाव आने वाला है। वहां जेडीयू के साथ गठबंधन है। आप बिहार से आते हैं। वहां के चुनाव को कैसे देखते हैं?
जवाब - बिहार में हमारा गठबंधन पहले से ज्यादा मजबूत है। वहां एक बार फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं। जीत के पिछले सभी रिकॉर्ड हम तोड़ने वाले हैं। नीतिश का एनडीए गठबंध में बहुत बड़ा रोल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed