फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   IAS Ravi Bhagat appointed Principal Secretary to Punjab Chief Minister Bhagwant Mann

Punjab: कौन हैं रवि भगत? जिन्हें मिली सीएम भगवंत मान के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी, 2006 बैच के आईएएस

Sun, 23 Mar 2025 05:06 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 23 Mar 2025 05:06 PM IST
सार

2006 बैच के आईएएस रवि भगत पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के के प्रमुख सचिव नियुक्त किए गए हैं। उनकी नियुक्ति के संबंध में मुख्य सचिव ने आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
IAS Ravi Bhagat appointed Principal Secretary to Punjab Chief Minister Bhagwant Mann
भगवंत मान - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को नया प्रधान सचिव मिल गया है। पंजाब सरकार ने 2006 बैच के आईएएस अधिकारी रवि भगत को पंजाब के मुख्यमंत्री का प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया है। अभी तक रवि भगत सीएम भगवंत मान के स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी के रूप में काम कर रहे थे। रवि भगत से पहले एडीजीपी गौरव यादव सीएम मान के स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी थे। गौरव यादव 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने सीएम मान के पदभार संभालने के तुरंत बाद यह जिम्मेदारी ली थी। रवि भगत की पदोन्नति राज्य के प्रशासनिक फेरबदल के तहत हुई है।  

विज्ञापन


वि भगत की शैक्षणिक योग्यता भी काफी प्रभावशाली है। उन्होंने जियो पॉलिटिक्स में एम फिल किया है और इसके अलावा रिजनल डेवलपमेंट में एमए, पब्लिक पॉलिसी में एमए और पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट में एमएससी की डिग्री हासिल की है। रवि भगत की पढ़ाई पंजाब के जालंधर यूनिवर्सिटी से हुई है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यकाल के दौरान अब तक तीन प्रधान सचिव बदले जा चुके हैं। 2022 में मुख्यमंत्री बनने के बाद, यह पद कई बार बदला गया है। लेकिन, इस समय रवि भगत के बाद स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर पर किसे नियुक्त किया गया है, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed