फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Leader Manjinder Sirsa Questions claim of CM Bhagwant Mann about Drugs

नशे पर भगवंत मान के दावे से बवाल: मनजिंदर सिरसा बोले-क्या सीएम ने पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी

Sun, 03 Apr 2022 11:52 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 03 Apr 2022 11:52 AM IST
सार

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा था कि चिट्टा पंजाब में ही बनता है। राजस्थान की सीमा का 2.5 गुना से अधिक क्षेत्रफल और जम्मू-कश्मीर की सीमा का आधे से अधिक हिस्सा पाकिस्तान के साथ लगता है। इसके बावजूद वहां नशे की कोई समस्या नहीं है।

विज्ञापन
BJP Leader Manjinder Sirsa Questions claim of CM Bhagwant Mann about Drugs
भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने सीएम भगवंत मान के दावे पर सवाल उठाए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में नशे पर सीएम भगवंत मान के बयान के बाद सियासत गरमा गई है। शुक्रवार को पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा था कि चिट्टा पंजाब में बनता है। इस पर भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने सवाल उठाए हैं। सिरसा ने सीएम भगवंत मान से सवाल किया है कि क्या नशे को लेकर उन्होंने पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी है। 

विज्ञापन


विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर अब तक की सभी धारणाओं को तोड़ते हुए नया खुलासा किया था। मान ने कहा था कि चिट्टा पंजाब में ही बनता है। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि उन्हें यह बात समझ नहीं आ रही कि राजस्थान की सीमा का 2.5 गुना से अधिक क्षेत्रफल और जम्मू-कश्मीर की सीमा का आधे से अधिक हिस्सा पाकिस्तान के साथ लगता होने के बावजूद, जहां कंटीली तार भी नहीं है, में नशे की कोई समस्या नहीं है। वहीं, पंजाब नशे की बीमारी से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में ‘चिट्टा’ तैयार किया जा रहा है। ऐसी घिनौनी गतिविधियों में शामिल और पंजाबी नौजवानों को बर्बाद करने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों का जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।

विज्ञापन

क्या केजरीवाल ने मजबूर किया

इसी दावे पर सवाल उठाते हुए सिरसा ने ट्वीट किया है कि यह अविश्वसनीय है। सीएम भगवंत मान ने नशीली दवाओं की तस्करी पर पाकिस्तान को क्लीन चिट दी। उनके कहने का मतलब यह है कि पंजाब में ड्रग्स का निर्माण होता है जबकि पूरी दुनिया जानती है कि यह पाकिस्तान द्वारा किया जाता है। सिरसा ने मान से सवाल किया कि क्या अरविंद केजरीवाल ने मान को पाक के पक्ष में खड़ा होने के लिए मजबूर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पठानकोट हमले पर दावे पर भी सवाल

इसके अलावा मनजिंदर सिरसा ने भगवंत मान के उस दावे पर भी सवाल उठाए जिसमें उन्होंने कहा था पठानकोट हमले के दौरान पंजाब में सेना आई और मुकाबला किया। कुछ दिनों बाद हमें चिट्ठी मिली कि पंजाब हमें 7.5 करोड़ रुपये दे क्योंकि हमने सेना भेजी थी। हम तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह के पास गए और कहा कि 7.5 करोड़ रुपये हमारे सांसद निधि से काट लीजिए पर हमें लिखकर दे दीजिए कि हमने पंजाब को किराए पर सेना दी, पंजाब देश का हिस्सा नहीं है। सबसे पहले बंदूक की गोलियां हमारी छाती पर चलती हैं। इसके बाद बात न बढ़े इसलिए उन्होंने पैसे माफ किए। सिरसा ने कहा कि एक राज्य के सीएम ने विधानसभा में झूठ बोला। पहली बात पठानकोट हमले के समय, स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर रक्षा मंत्री थे, राजनाथ सिंह नहीं। दूसरा सभी राज्यों को केंद्रीय बलों के लिए बिल मिलता है। भगवंत मान पंजाब में बेशर्मी से भारत विरोधी एजेंडा बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed