{"_id":"643e3f551da33fe733014fb4","slug":"bjp-leader-inder-iqbal-singh-atwal-files-nomination-for-jalandhar-lok-sabha-bypoll-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar By-Poll: भाजपा के इंदर इकबाल अटवाल ने भरा नामांकन, साथ रहे दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar By-Poll: भाजपा के इंदर इकबाल अटवाल ने भरा नामांकन, साथ रहे दिग्गज
Tue, 18 Apr 2023 01:55 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 18 Apr 2023 01:55 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी के नेता इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
भाजपा के इंदर इकबाल अटवाल ने भरा नामांकन।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के नेता इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल के बेटे इंदर इकबाल सिंह अटवाल को बुधवार रात भाजपा की तरफ से उम्मीदवार घोषित किया गया था। उससे तीन दिन पहले ही अटवाल भाजपा में शामिल हुए थे। वह शिरोमणि अकाली दल से विधायक रह चुके हैं और वाल्मीकि मजहबी सिख परिवार से हैं।
विज्ञापन
उनके जरिए पार्टी ग्रामीण इलाकों में घुसने की तैयारी में है। इंदर इकबाल अटवाल के पिता चरणजीत सिंह अटवाल ने 2019 में जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ा था, तब वह 19 हजार मतों से कांग्रेस के चौधरी संतोख सिंह से हार गए थे।
विज्ञापन
इंदर इकबाल ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि वह पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित हो कर यहां आए हैं। पीएम ने दलितों, सिखों और गरीबों को पूरा सम्मान दिया है। सिख श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर कॉरिडोर खोल कर ऐतिहासिक काम किया। आंबेडकर की 125वीं पुण्यतिथि पर संसद का विशेष सत्र बुलाया। पहली बार संयुक्त राष्ट्र में आंबेडकर का जन्मदिन मनाया गया। उन्होंने कहा, मैं बतौर भाजपा का सिपाही पार्टी में दलितों के उत्थान के लिए काम करूंगा।
विज्ञापन
सिरसा और हरदीप पुरी ने तैयार की रणनीति
पार्टी के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, इंदर इकबाल अटवाल को पार्टी ज्वाइन करवाई गई तो स्थानीय नेताओं को इसकी भनक तक नहीं लगी। पार्टी के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा व राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ जरूर मौजूद रहे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि दिल्ली में भाजपा के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के अलावा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ही अटवाल को पार्टी में लाने का पूरा प्लान तैयार किया।