फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP-JJP alliance will contest Panchayat and Body election After Baroda by-election, says CM Manohar lal

बरोदा उपचुनाव के बाद पंचायत और निकाय चुनाव भी मिलकर लड़ेगा गठबंधन: सीएम मनोहर लाल

Sun, 11 Oct 2020 06:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना/सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहाना/सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 11 Oct 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
BJP-JJP alliance will contest Panchayat and Body election After Baroda by-election, says CM Manohar lal
सीएम मनोहर लाल (फाइल फोटो )

बरोदा उपचुनाव की घोषणा के बाद पहली बार गोहाना पहुंचे सीएम मनोहर लाल ने जहां अपनी सरकार के विकास कार्य गिनाए तो उनके निशाने पर पूरी तरह से कांग्रेस और पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा रहे।

विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल ने यह भी साफ कर दिया कि भाजपा-जजपा गठबंधन केवल उपचुनाव ही मिलकर नहीं लड़ रहा है, बल्कि इसके बाद पंचायत और निकाय चुनाव भी यह गठबंधन मिलकर लड़ेगा। सीएम ने कहा कि जब तक यहां विधायक नहीं चुना जाता है, उस समय तक वहां की जनता उनको अपना विधायक समझे और यहां के लोग अपनी समस्याओं के बारे में उनसे बता सकते हैं। 
विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 54 साल में बरोदा में कांग्रेस ने कुछ काम नहीं किया और इसका हिसाब कांग्रेस से मांगा जाएगा और सरकार के अभी तक कराए गए विकास कार्य से लेकर आगे कराए जाने वाले कार्य के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि गोहाना व बरोदा में छह साल में सरकार ने 550 करोड़ रुपये खर्च किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि गठबंधन को लेकर विपक्ष गलत प्रचार कर रहा है, जबकि गठबंधन पहले से ज्यादा मजबूत हुआ है। सीएम मनोहर लाल ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधा कि उनको 10 साल तक केवल किलोई की याद आई और बरोदा की तरफ ध्यान ही नहीं दिया। सीएम ने कहा कि अब जनता को तय करना है कि उसे यहां से निष्क्रिय विधायक चाहिए या सक्रिय विधायक बनाना है।

सीएम ने हांसी की घटना पर कहा कि इसका खुलासा होने पर सुरजेवाला, हुड्डा और शैलजा अब ट्वीट भी नहीं कर पा रहे हैं। इस दौरान सांसद संजय भाटिया, रमेश कौशिक, रामचंद्र जांगड़ा, कृषि मंत्री जेपी दलाल, विधायक मोहनलाल बड़ौली, जजपा नेता केसी बांगड मौजूद रहे। 

बाप-बेटा दोनों लोकसभा चुनाव में हारे, अब बेटे को राज्यसभा भेजकर घर में चौधर रखी
सीएम मनोहर लाल ने हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह केवल अपने घर में चौधर रखना चाहते हैं। बाप-बेटा दोनों लोकसभा चुनाव हार गए और जब राज्यसभा की बारी आई तो हरियाणा में किसी अन्य नेता की जगह दीपेंद्र हुड्डा को राज्यसभा भेज दिया। सीएम ने कहा कि इनकी चौधर केवल घर की है, जनता के लिए नहीं है। सीएम ने कहा कि कृषि कानून पर कांग्रेस ने केवल जनता को बरगलाने का काम किया है। जबकि उसका किसानों का फायदा ही होगा।

हर खेत की ट्रैकिंग होगी, जीरो प्रतिशत पर लोन मिलेगा
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के हर खेत की ट्रैकिंग करवाई जाएगी और सरकार के पास किसान की हर फसल का ब्योरा होगा। जीरो प्रतिशत ब्याज पर किसानों को लोन दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक 11 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी जा चुकी है। वहीं 443 करोड़ रुपये फसल खरीद के लिए जारी हो चुके हैं। 

उन्होंने बताया कि मूंगफली की फसल भी पहली बार खरीदी जाएगी, जिसके लिए एमएसपी 5275 रुपये रहेगा। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए कुछ कथित किसान नेता ही कांग्रेस के बहकावे में आकर किसानों को भड़का रहे है। सीएम ने कहा कि सरकार का काम यह सुनिश्चित करना है कि मंडियों के अंदर या बाहर किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर नहीं बिके और यह किया जा रहा है।  

विरोध करने वालों से ज्यादा किसान समर्थन में आए
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि विपक्षी पार्टियां कहती हैं कि सड़कों पर किसान नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। लेकिन जब हमने धरातल पर देखा तो उनसे ज्यादा किसान हमारी धन्यवाद रैली में आए और कृषि कानूनों का स्वागत किया। इससे पता चलता है कि विपक्षी पार्टी ही किसानों को बरगला रही है और किसानों को इसके बारे में सही जानकारी नहीं है, जिनको कृषि कानूनों के बारे में बताया जा रहा है। सीएम ने यह भी बताया कि प्रदेश में 2500 करोड़ से बनने वाले नेशनल हाईवे का काम शुरू हो चुका है। वह इस हल्के से गुजरेगा, जिससे हलके में विकास के नए रास्ते खुलेंगे। 

उपचुनाव के बाद पंचायत और निकाय चुनाव भी मिलकर लड़ेंगे
भाजपा कार्यालय में सीएम मनोहर लाल ने कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 5 साल में भाजपा ने कोई उपचुनाव नहीं हारा है, इसलिए इस उपचुनाव में अधिक मेहनत करके जीत सुनिश्चित करनी है। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा सीट से न विपक्षी पार्टियां अपनी सरकार बना सकती हैं और न ही हमारी सरकार गिरा सकती है। इसलिए बनी बनाई सरकार में एक सीट जोड़कर गठबंधन को मजबूत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed