{"_id":"5e27de2d8ebc3e4ae83b9993","slug":"bjp-jjp-alliance-government-in-haryana-may-face-problem-due-to-mla-balraj-kundu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के लिए 'मुसीबत', विधायक कुंडू बोले- वापस लूंगा समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के लिए 'मुसीबत', विधायक कुंडू बोले- वापस लूंगा समर्थन
Wed, 22 Jan 2020 11:07 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन
भाजपा-जजपा गठबंधन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी होने जा रही हैं। क्योंकि विधायक कुंडू ने समर्थन वापस लेने की चेतावनी दी है। दरअसल, रोहतक के महम से विधायक व गठबंधन सरकार को समर्थन करने वाले बलराज कुंडू और भाजपा के ही पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के बीच रार बढ़ती जा रही है।
मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में बलराज कुंडू ने निर्दलीय विधायकों के साथ बैठक की। उसके बाद कुंडू ने अपने तल्ख तेवर भी दिखाए। उन्होंने कहा कि मैं डरने वाला नहीं हूं, तीस दिन में यदि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो मैं अपना समर्थन वापस ले लूंगा।
इस बैठक में बिजली मंत्री रणजीत चौटाला समेत अन्य निर्दलीय विधायक भी मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने विधायक कुंडू के खिलाफ दर्ज हुए केस पर चर्चा की और उनके प्रति सहानुभूति व्यक्त की।

कुंडू ने कहा कि वह अपनी लड़ाई कोर्ट तक लड़ेंगे
बैठक में कुंडू ने कहा कि वह इस मामले से जुड़े सभी दस्तावेज गृह मंत्री अनिल विज को सौंपकर पूरे मामले की जांच अशोक खेमका या वीएस कुंडू से करवाने की मांग करेंगे। भाजपा के कई विधायक मनीष ग्रोवर के खिलाफ सबूत मुझे दे रहे हैं, लेकिन पार्टी मर्यादाओं के चलते कुछ भी बोल नहीं रही है। कुंडू ने कहा कि बैठक सिर्फ चाय-पानी के लिए बुलाई गई थी।
मैंने साफ कह दिया है कि वह भ्रष्टाचार को सपोर्ट नहीं करेंगे। तीस दिन में यदि सरकार ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो मैं अपना समर्थन वापस ले लूंगा। कुंडू के अनुसार, मेरे समर्थन वापस लेने से वैसे तो सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। मगर नैतिकता के आधार पर मैं समर्थन वापस लूंगा। कुंडू ने कहा कि वह डरने वाले नहीं है और अपनी लड़ाई कोर्ट तक लड़ेंगे।
उनके अनुसार, एक बार वह गृहमंत्री अनिल विज से मिल चुके हैं। बुधवार को उनसे दोबारा मिलूंगा और पूर्व मंत्री के खिलाफ होम सेक्रेटरी के पास पेंडिंग शिकायत पर कार्रवाई की मांग करूंगा।