फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP issued Manohar Sankalp Patra regarding civic elections

Haryana Civic Polls: भाजपा ने जारी किया मनोहर संकल्प पत्र, अवैध कॉलोनियों को नियमित करने और गृहकर के सरलीकरण पर रहेगा जोर

Thu, 16 Jun 2022 01:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 16 Jun 2022 01:32 AM IST
सार

पत्र में वादा किया गया है कि छोटी सरकार को मजबूती देने के साथ मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी। इनमें बिजली, पानी व सफाई मुख्य हैं। सभी क्षेत्रों में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी क्षेत्रों में उचित मात्रा में पानी की आपूर्ति की जा सके, इसके लिए नये ट्यूबेल लगाय जाएंगे और हर घर में नल से जल दिया जाएगा।

विज्ञापन
BJP issued Manohar Sankalp Patra regarding civic elections
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 निकाय चुनावों में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने मनोहर संकल्प पत्र जारी किया है। बुधवार को यहां सेक्टर 3 स्थित पार्टी मुख्यालय से निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता ने संकल्प पत्र में कई लुभावने वादे किए हैं। इनमें अवैध कॉलोनियों को पक्का करने से लेकर गृहकर में सरलीकरण का दावा किया गया है। संकल्प पत्र में 27 बिंदु हैं, जिन पर प्रमुखता के साथ काम किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्य रूप से नगर परिषद व नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की बेहतर व्यवस्था के लिए एलईडी लाइट व सोलर लाइट्स को लगवाया जाएगा। पार्कों का नवीनीकरण, खेल उपकरण व जिम और झूले लगवाए जाएंगे। श्मशान घाट का नवीनीकरण किया जाएगा। स्ट्रीट वेंडर्स को रेहड़ी चलाने के लिए लाइसेंस प्रदान किए जाएंगे और वेंडिंग जोन भी स्थापित होंगे। जहां कम्युनिटी सेंटर नहीं है वहां पर नये कम्युनिटी सेंटर बनाने का वादा किया गया है।
विज्ञापन


पत्र में वादा किया गया है कि छोटी सरकार को मजबूती देने के साथ मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी। इनमें बिजली, पानी व सफाई मुख्य हैं। सभी क्षेत्रों में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी क्षेत्रों में उचित मात्रा में पानी की आपूर्ति की जा सके, इसके लिए नये ट्यूबेल लगाय जाएंगे और हर घर में नल से जल दिया जाएगा। वहीं जहां पर नहरी पानी है, वहां नहरी पानी को स्टोर करके सप्लाई घरों तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकल्प पत्र की लाचिंग के दौरान संकल्प पत्र कमेटी के सदस्य पंचकूला नगर निगम मेयर कुलभूषण गोयल, यमुनानगर नगर निगम मेयर मदन चौहान, वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष जवाहर सैनी, करनाल नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता, रोहतक नगर निगम के मनमोहन गोयल, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ संजय शर्मा व सह मीडिया प्रभारी संजय आहूजा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed