फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP is cashing in on victory of Chandigarh at the national level

सियासी कदमताल : चंडीगढ़ की जीत को राष्ट्रीय स्तर पर भुना रही भाजपा, बधाई संदेशों में मोदी की जय-जयकार 

Mon, 10 Jan 2022 05:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा रिशु राज सिंह, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Jan 2022 05:12 AM IST
सार

पंजाब समेत पांच राज्यों में चुनाव हैं, भाजपा पूरे देश को देना चाह रही है संदेश। मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और सांसदों ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री के कार्यों का दिया हवाला। 

विज्ञापन
BJP is cashing in on victory of Chandigarh at the national level
चंडीगढ़ की मेयर सरबजीत कौर... - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद पर हुई जीत को भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर भुना रही है। पार्टी के कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों व सांसदों ने ट्वीट कर चंडीगढ़ भाजपा व नवनिर्वाचित मेयर को बधाई दी। साथ ही अन्य राज्यों में भी जीत का दावा किया। बता दें कि पंजाब समेत पांच राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं, इसलिए भाजपा पूरे देश में चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जीत का ढोल पीट रही है। 

विज्ञापन


मेयर चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय शहरी आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा है कि ये तो पहली झांकी है। उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। इसके बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि तीनों नवनिर्वाचित नेता प्रधानमंत्री मोदी और चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए चंडीगढ़ के विकास को सुनिश्चित करेंगे, इसका उन्हें पूर्ण विश्वास है। 
विज्ञापन


उनके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सुनील देवधर, नगर निगम चुनाव के प्रभारी विनोद तावड़े, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, मनजिंदर सिंह सिरसा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम, इंदु बाला गोस्वामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर चंडीगढ़ भाजपा के नेताओं को बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही लिखा कि भाजपा की जीत का क्रम जारी रहेगा। आगामी पांचों राज्यों के चुनाव में भी भाजपा जीत दर्ज करेगी। अगले महीने पंजाब समेत पांच राज्यों में चुनाव हैं और चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी है, इसलिए भाजपा पंजाब के साथ अन्य राज्यों में संदेश देने की कोशिश कर रही है कि जनता का विश्वास उनके साथ है।

जिसे सबसे ज्यादा वोट मिले, वो चुनाव नहीं लड़ा, जिसे सबसे ज्यादा सीटें मिलीं वो हार गया
इस बार का मेयर चुनाव कई मायनों में अलग रहा है। शहर में सबसे ज्यादा वोट शेयर कांग्रेस पार्टी का रहा लेकिन उन्होंने न तो चुनाव में अपना उम्मीदवार खड़ा किया और न ही मतदान में हिस्सा लिया। दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा 14 सीटें मिलीं, लेकिन न तो वह अपना मेयर बना पाई, न ही सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को भले भाजपा और आप से कम सीटें (8) मिलीं लेकिन वोट शेयर उनका शहर में सबसे ज्यादा रहा। 


कांग्रेस को कुल मतदान का 29.79 फीसदी मिला, जबकि भाजपा को 29.30 प्रतिशत मत और आम आदमी पार्टी को 27.08 फीसदी। इसके बावजूद कांग्रेस ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के लिए अपना कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा किया। कांग्रेस के पार्षद चंडीगढ़ में मौजूद रहे लेकिन वोट देने सदन नहीं गए। दूसरी तरफ, आप को चुनाव में 14 सीटें मिली और भाजपा को 12, लेकिन भाजपा ने तीनों पदों पर कब्जा कर लिया। आम आदमी पार्टी के पार्षद विरोध प्रदर्शन करते रह गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed