{"_id":"5d086b8f8ebc3e7e5f4cbc3a","slug":"bjp-home-minister-amit-shah-at-rohtak-of-haryana-on-21-june-yoga-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"21 जून को हरियाणा आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, रोहतक से बहेगी 'योग' की बयार, कर सकते बड़ी घोषणाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 जून को हरियाणा आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, रोहतक से बहेगी 'योग' की बयार, कर सकते बड़ी घोषणाएं
Tue, 18 Jun 2019 10:15 AM IST
खुशबू गोयल
रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रूबी सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 18 Jun 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 जून को देश के गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा आ रहे हैं। रोहतक की धरती से योग की बयान बहेगी, वहीं योग के बहाने सियासी समीकरणों को साधते हुए गृहमंत्री यहां से बड़ा उद्घोष कर सकते हैं। प्रदेश में राज्यस्तरीय योग समारोहों के लिए पहली बार तीन करोड़ छह लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। रोहतक में होने वाले योग समारोह में तीस लाख खर्च किए जाएंगे।
इसके लिए स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग को 170 लाख रुपये अलॉट भी हो चुके है, अन्य 136 लाख अभी देने बाकी है। 21 जून को जिला स्तर पर 21 जगह और हलका स्तर पर 57 जगहों पर योग समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिलास्तर पर 21 यूनिट में 5 लाख प्रति के अनुसार 105 लाख और 57 हलकों में 3 लाख प्रति के हिसाब से 171 खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 119 ब्लॉक में 50 हजार प्रति खर्च किए जाएंगे, जिसकी राशि डीएओ को अलॉट कर दी गई है।
पंचकूला में बनेगा कंट्रोल रूम
योग समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कंट्रोल तक का जिम्मा निदेशालय आयुष विभाग सेक्टर-3 पंचकूला के पास होगा। इसके लिए विभाग में एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा।

आठ से दस आईएएस अधिकारी होंगे समारोह के ड्यूटी मैजिस्ट्रेट
समारोह में आठ से दस जूनियर आईएएस एवं एचसीएस अफसरों को बतौर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तैनात किया जाएगा। कार्यक्रम में बाबा रामदेव भी शिरकत करेंगे। बाबा रामदेव मंच से वीवीआईपी, वीआईपी को योगासन कराते नजर आएंगे। योग कार्यक्रम सुबह 6.47 बजे से लेकर 7.50 तक होगा। 21 हजार लोगों को खंडों में बांटा जाएगा। हर खंड में मंच अलग-अलग होंगे, जिनसे ट्रेनर योगासन कराएंगे। इस बार पहली बार 90 जिला सचिवालयों में भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री करेंगे समारोह की अध्यक्षता
योग फार हार्ट थीम पर होने वाले इस समारोह को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री स्वयं रुचि ले रहे हैं। वह अब तक तीन बार जिला अधिकारियों की बैठक ले चुके हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री के इस्तकबाल में मनोहर लाल कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। लोकसभा चुनाव में जीतने और गृहमंत्री बनने के बाद शाह का यह पहला दौरा है।