फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp hjc coalition decision after parliament session

भाजपा-हजकां गठबंधन पर फैसला संसद सत्र के बाद

Tue, 10 Jun 2014 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 Jun 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
bjp hjc coalition decision after parliament session

लोकसभा सत्र की समाप्ति के तुरंत बाद हरियाणा भाजपा की दिशा तय हो जाएगी। लिहाजा हरियाणा भाजपा नेताओं को 14 जून का इंतजार है। हरियाणा के शीर्ष नेताओं को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को चर्चा के लिए दिल्ली बुलाया था।

विज्ञापन


शाम छह बजे हरियाणा के मुद्दों पर चर्चा होनी थी, लेकिन किसी कारण से बैठक स्थगित कर दी गई। लिहाजा अब 14 जून पर भाजपा नेताओं की नजरें टिकी हैं। लोकसभा चुनाव के बाद से अब तक पार्टी के नेताओं की केंद्रीय नेतृत्व के साथ कोई बैठक नहीं हुई है।

विज्ञापन

भाजपा-हजकां गठबंधन पर भी पुनर्विचार

bjp hjc coalition decision after parliament session

14 के बाद भाजपा-हजकां गठबंधन पर भी पुनर्विचार होगा, साथ ही हरियाणा भाजपा का चेहरा भी तय हो सकता है। सोमवार को होनेवाली बैठक में हरियाणा के सभी भाजपा सांसदों, पार्टी के सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष, नेता विधायक दल, संगठन मंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों को बुलाया गया था।

अकेले चुनाव लड़ने की सलाह

bjp hjc coalition decision after parliament session

उधर, हरियाणा भाजपा के अधिकतर नेता पार्टी को अकेले चुनाव लड़ने की सलाह दे रहे हैं। 45-45 सीटों के बंटवारे पर इन नेताओं ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

साथ ही पार्टी के सामने यह तर्क रखा है कि भाजपा का हरियाणा में वोट शेयर बढ़ा है। 52 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। नेताओं ने कहा है कि गठबंधन पर पुनर्विचार करना बहुत जरूरी है, क्योंकि हजकां लोकसभा की दोनों सीटें गवां चुकी है।

विज्ञापन

गठबंधन पर पुनर्विचार करना जरूरी

bjp hjc coalition decision after parliament session
संसद का सत्र समाप्त होने के बाद हरियाणा से संबंधित सभी मुद्दों पर निर्णय हो जाएगा। समय आ गया है कि मुख्यमंत्री भाजपा से हो। गठबंधन पर पुनर्विचार करना जरूरी है।
- अनिल विज, नेता भाजपा विधायक दल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed