फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BJP Haryana Announced District President's Name

हरियाणा भाजपा ने की जिला अध्यक्षों की घोषणा, जानिए किस जिले में किसे मिली जिम्मेदारी

Wed, 19 Aug 2020 10:21 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 19 Aug 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
BJP Haryana Announced District President's Name
ओम प्रकाश धनखड़

हरियाणा भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष ने अपनी टीम बनानी शुरू कर दी है। पहले चरण में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। 22 जिलाध्यक्षों में 18 नए चेहरे हैं। फरीदाबाद व रोहतक को छोड़कर किसी की कुर्सी नहीं बची है। दो जिलाध्यक्ष के पद मृत्यु के कारण खाली हो गए थे। नए अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने अपनी टीम बनानी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


भाजपा किसान मोर्चा के साथ युवा कार्यकर्ताओं व अनुभवी चेहरों को जिले की कमान सौंपी गई है। नई टीम में धनखड़ ने सभी वर्गों में संतुलन साधने का काम किया है। विधायक के साथ ही सीएम के पूर्व ओएसडी व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की चेयरपर्सन को जिलाध्यक्ष के पद से नवाजा गया है। नई प्रदेश कार्यकारिणी में किसानों को खूब प्रतिनिधित्व मिला है। 
विज्ञापन



प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ तो किसान मोर्चे से जुड़े हुए रहे ही हैं, अब कई जिला प्रधान भी किसान मोर्चे से है। जींद से राजू मोर, रेवाड़ी से हुकुमचंद यादव समेत कई नेता नवनियुक्त प्रधान किसान मोर्चे से ही हैं। इससे किसानों की आवाज और बुलंद हो सकती है। ओमप्रकाश धनखड़ ने प्रदेशाध्यक्ष बनने के एक महीने के अंदर ही जिला अध्यक्षों को चयनित कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने पंचकूला से पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा को जिला अध्यक्ष बनाया है। गुरुग्राम से खादी बोर्ड की चेयरमैन और भाजपा की प्रदेश मंत्री गार्गी कक्कड़ को जिम्मेदारी मिली, महेंद्रगढ़ से भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य राकेश शर्मा, फरीदाबाद से गोपाल शर्मा, मेवात से पूर्व जिला महामंत्री नरेंद्र पटेल, जींद से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजू मोर, यमुनानगर से पूर्व जिला महामंत्री राजेश सपरा, झज्जर से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रम कदियान, रेवाड़ी से हुकमचंद यादव, दादरी से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्येंद्र परमार, कुरुक्षेत्र से राजकुमार सैनी पूर्व प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा को जिले का दारोमदार मिला है।

रोहतक से पूर्व जिला अध्यक्ष अजय बंसल, अंबाला से जिला महामंत्री राजेश बतौरा, फतेहाबाद से सरदार बलदेव गिरोहा, पलवल से चरण सिंह तेवतिया, सिरसा से जिला पार्षद आदित्य देवीलाल चौटाला, कैथल से पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक ढांड, भिवानी से शंकर धुपड़ पूर्व प्रदेश महामंत्री बीसी मोर्चा, सोनीपत से मोहन लाल कौशिक, करनाल से योगेंद्र राणा, पानीपत से महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता और हिसार से पूर्व चेयरमैन कैप्टन भूपेंद्र को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। 

जिला अध्यक्षों की सूची

  • अंबाला से राजेश बतोरा
  • करनाल से योगेंद्र राणा
  • सिरसा से आदित्य देवीलाल
  • राजेश खापड़ा, यमुनानगर
  • कुरुक्षेत्र से राजकुमार सैनी
  • कैथल से अशोक ढांढ
  • जींद से राजू मोर
  • पानीपत से अर्चना गुप्ता
  • सोनीपत से मोहनलाल बडोली विधायक
  • झज्जर से विक्रम कादयान
  • भिवानी से शंकर धूपड
  • दादरी से सत्येंद्र परमार
  • रोहतक से अजय बंसल
  • नूह से नरेंद्र पटेल
  • रेवाड़ी से हुकुमचंद यादव
  • पलवल से चरण सिंह तेवतिया
  • फरीदाबाद से गोपाल शर्मा
  • महेंद्रगढ़ से राकेश शर्मा
  • गुरुग्राम से गार्गी कक्कड़
  • पंचकूला से अजय शर्मा
  • हिसार से कैप्टन भूपेंद्र सिंह
  • फतेहाबाद से बलदेव गिरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed