फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bjp govt will establish asia's first photographic art center in gurugrame of haryana

दीवाली पर गुरूग्राम को फोटोग्राफिक आर्ट सेंटर का तोहफा, ये हैं खासियतें

Sat, 29 Oct 2016 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 29 Oct 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
bjp govt will establish asia's first photographic art center in gurugrame of haryana
हरियाणा की मंत्री कविता जैन
दीवाली की पूर्व संध्या पर भाजपा सरकार ने गुरुग्राम को फोटोग्राफिक आर्ट सेंटर का बड़ा तोहफा दिया है। हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष में राज्य सरकार की ओर से गुरूग्राम में एशिया के पहला फोटोग्राफिक आर्ट सेंटर की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन


सेंटर में फोटोग्राफी की दुनिया के दशकों का इतिहास और इनके विकास को गैलरी, दुर्लभ कैमरों के संकलन के जरिये प्रदर्शित किया जाएगा। यहां एक सुसज्जित म्यूजियम के अलावा लाइब्रेरी भी होगी जबकि कला में विशेष रूचि रखने वालों के लिए प्रशिक्षण की भी व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने बताया कि गुरूग्राम में शहरी स्थानीय निकाय विभाग निगम क्षेत्र में चकरपुर में साढ़े चार करोड़ रुपए की लागत से एशिया का पहला फोटाग्राफिक आर्ट सेंटर स्थापित होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटोग्राफी से जुड़ी तमाम जानकारियां मिलेंगी

bjp govt will establish asia's first photographic art center in gurugrame of haryana
हरियाणा की मंत्री कविता जैन
जैन ने बताया कि स्वर्ण जयंती वर्ष में स्थापित होने वाले इस सेंटर में एक ही छत के नीचे फोटोग्राफी से जुड़ी तमाम जानकारियां मुहैया की जाएंगी। इसके साथ-साथ कला के प्रशंसकों सहित तमाम वर्गों को फोटोग्राफी के अनछुए पहलुओं से भी रूबरू करवाया जाएगा।

जैन ने बताया कि इस सेंटर के ग्राउंड फ्लोर पर म्यूजियम स्थापित किया जाएगा, जिसमें वर्ष 1840 से फोटोग्राफी के इतिहास की परतों और इसके विकास को प्रदर्शित किया जाएगा। वर्ष 1870 के दुर्लभ कैमरे हो या अत्याधुनिक कैमरे और सहायक संशाधनों को भी रखा जाएगा।

फोटोग्राफिक गैलरी में वर्ष 1930 से भारत के आजादी तक के सफर को तत्कालीन फोटोग्राफ के जरिये प्रदर्शित किया जाएगा। आजादी हासिल करने के लिए होने वाली बैठकें, उन्हें कवर करने के लिए फोटोग्राफरों द्वारा निभाए गए दायित्व को दर्शाया जाएगा।

द्वितीय तल पर लाइब्रेर होगी, जिसमें फोटोग्राफी से संबंधित रोचक जानकारियों से युक्त पुस्तकें भी होंगी। इसके अलावा सेंटर में लेक्चर हॉल सहित अन्य खूबियां भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed