{"_id":"668fb588679ffc72730d10fe","slug":"bjp-govt-se-haryana-mange-hisaab-congress-launch-campaign-in-chandigarh-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार से हरियाणा मांगे हिसाब: कांग्रेस ने लॉन्च किया अभियान, भूपिंदर हुड्डा बोले- वोट काटुओं को जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार से हरियाणा मांगे हिसाब: कांग्रेस ने लॉन्च किया अभियान, भूपिंदर हुड्डा बोले- वोट काटुओं को जगह नहीं
Thu, 11 Jul 2024 05:55 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 11 Jul 2024 05:55 PM IST
सार
हरियाणा कांग्रेस के नेता चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस ने भाजपा सरकार से हरियाणा मांगे हिसाब अभियान भी लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार के कार्यों को सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। चुनाव को लेकर कांग्रेस ने माहौल बनाने की पहल के तहत सरकार से प्रदेश में बीते 5 साल में करवाए गए कार्यों को लेकर जवाब मांगना शुरू कर दिया है। वीरवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा कांग्रेस कार्यालय से पार्टी ने एक अभियान भी शुरू किया है। इसका नाम भाजपा सरकार से हरियाणा मांगे हिसाब अभियान दिया गया है। वीरवार को दोपहर बाद कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह चंडीगढ़ स्थित हरियाणा कांग्रेस के कार्यालय पहुंचे। यहां आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने अन्य नेताओं के साथ मिलकर उक्त अभियान को लॉन्च किया। इस दौरान कांग्रेस के सीनियर नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा समेत अन्य भी मौजूद रहे।
इस दौरान हरियाणा विधानसभा चुनाव पर राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा के बीच ही मुकाबला है। बाकि तीसरी कोई पार्टी नहीं है। मैं पहले ही कह चुका हूं कि हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी के बीच लड़ाई है। दूसरे दल जो हैं वो वोट काटू (वोट काटने वाले) है। उनकी हरियाणा में कोई जगह नहीं है। क्योंकि प्रदेश की जनता समझदार है। लोगों को पता है कि उन्हें किसे वोट देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
#WATCH | Chandigarh: On Haryana Assembly elections, state Assembly LoP Bhupinder Singh Hooda says, "I have already said that there is a battle between Congress and BJP in Haryana..." pic.twitter.com/RohsLNKjfU
— ANI (@ANI) July 11, 2024
विज्ञापन
इस दौरान हरियाणा विधानसभा चुनाव पर राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा के बीच ही मुकाबला है। बाकि तीसरी कोई पार्टी नहीं है। मैं पहले ही कह चुका हूं कि हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी के बीच लड़ाई है। दूसरे दल जो हैं वो वोट काटू (वोट काटने वाले) है। उनकी हरियाणा में कोई जगह नहीं है। क्योंकि प्रदेश की जनता समझदार है। लोगों को पता है कि उन्हें किसे वोट देना है।
विज्ञापन