फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP gave maximum tickets to OBCs, also fielded 13 Jats

Chandigarh News: भाजपा ने सबसे ज्यादा ओबीसी को दिया टिकट, 13 जाट भी उतारे

Thu, 05 Sep 2024 06:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
BJP gave maximum tickets to OBCs, also fielded 13 Jats
पार्टी की पहली सूची में दिखी सोशल इंजीनियरिंग की झलक
विज्ञापन




आशीष वर्मा

चंडीगढ़। भाजपा ने 67 उम्मीदवारों की सूची में सोशल इंजीनियरिंग का दांव खेला है। जिन जातियों का मतदाता सूची में ज्यादा प्रतिनिधित्व है, उनका टिकटों में प्रतिनिधित्व ज्यादा दिखा है। राज्य में ओबीसी जातियों की आबादी करीब 42 फीसदी है। इसलिए पार्टी ने ओबीसी समुदाय के 14 चेहरों पर दांव खेला है। इसमें गुर्जर, यादव, कश्यप, कुम्हार, कंबोज, राजपूत और सैनी आदि को जगह मिली है।
पार्टी ने जगाधरी, लाडवा, कैथल, इंद्री, समालखा, रेवाड़ी, रानिया, अटेली, नांगल चौधरी, कोसली, बादशाहपुर, सोहाना और तिगांव से ओबीसी उम्मीदवार को उतारा है। वहीं, पार्टी ने टिकट बांटते समय जाटों को भी साधने की पूरी कोशिश की है। पार्टी ने जाट बिरादरी से 13 प्रत्याशियों को टिकट दिया है। इनमें कलायत से कमलेश ढांडा, पानीपत ग्रामीण से महिपाल ढांडा, टोहाना से देवेंद्र सिंह बबली, नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यु, नलवा से रणधीर पनिहार, लोहारू से जेपी दलाल, बाढड़ा से उमेद पातुवास, दादरी से सुनील सांगवान, तोशाम से श्रुति चौधरी, महम से दीपक हुड्डा, गढ़ी सांपला किलोई से मंजू हुड्डा, बादली से ओम प्रकाश धनखड़ शामिल हैं।
विज्ञापन


पार्टी ने ब्राह्मणों की भी नाराजगी दूर करने की पूरी कोशिश की है। इस बार पार्टी ने नौ ब्राह्मणों को टिकट दिया है। पार्टी ने कालका से शक्तिरानी शर्मा, गोहाना से अरविंद शर्मा, सफीदों से रामकुमार गौतम, उचाना कलां से देवेंद्र अत्री, बहादुरगढ़ से दिनेश कौशिक, गुड़गांव से मुकेश शर्मा, पलवल से गौरव गौतम, पृथला से टेकचंद शर्मा, बल्लभगढ़ से मूलचंद शर्मा को उतारा है। सूची में दलितों को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। सूची में खासकर वाल्मिकी, धानुक, बावरिया और बाजीगर के साथ जाटव समाज को भी प्राथमिकता दी गई है। भाजपा ने वैश्य समाज से पांच, बिश्नोई समाज से दो और पंजाबी बिरादरी से आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं। पार्टी ने सभी जातियों के बीच सामंजस्य बनाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
दूसरे दलों से आए नेताओं का पूरा सम्मान

भाजपा ने अपनी पहली सूची में दल-बदलुओं को पूरा मौका दिया है। पार्टी ने कालका से शक्ति रानी शर्मा को चुनाव में उतारा है। कालका से भाजपा की लतिका शर्मा टिकट मांग रही थीं। वहीं, खरखौदा से पवन खरखौदा को उम्मीदवार बनाया गया है, जो कुछ समय पहले जजपा को छोड़ कर आए थे। वहीं, सोनीपत से पूर्व कांग्रेस नेता निखिल मदान, सफीदों से पूर्व जजपा विधायक रामकुमार गौतम, टोहाना से पूर्व जजपा विधायक देवेंद्र सिंह बबली, उकलाना से पूर्व जजपा विधायक अनूप धानक, तोशाम से कांग्रेस से आईं पूर्व सांसद श्रुति चौधरी, बेरी से पूर्व जजपा नेता संजय कबलाना, रादौर से पूर्व इनेलो नेता श्याम सिंह राणा को मौका दिया गया है।
---------

पूर्व मुख्यमंत्रियों के पोता-पोतियों को मौका

भाजपा ने राज्य के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के पोता-पोतियों को भी टिकट दिया है। इनमें पूर्व सीएम राव बिरेंद्र सिंह की पोती आरती राव, चौधरी भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई और चौधरी बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी को शामिल हैं।

--------

मनोहर सरकार के पूर्व मंत्रियों को दिया मौका
भाजपा ने मनोहर सरकार के पूर्व मंत्रियों को भी मौका दिया है। मनोहर लाल के पहले कार्यकाल में मंत्री रहे कैप्टन अभिमन्यु, ओपी धनखड़, विपुल गोयल, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह को मौका मिला है। वहीं, पूर्व निकाय मंत्री कविता जैन, पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज को टिकट नहीं मिला है। वहीं पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा की सीट पर टिकट की घोषणा नहीं हुई है। इसी तरह से सैनी सरकार के दो मंत्री सीमा त्रिखा और बनवारी लाल की सीट की घोषणा अभी रहती है। दूसरी सूची में इनकी सीट की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed