फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Delegation reached at Gurdwara Sri Kartarpur Sahib on the occasion of Prakash Purb

श्री करतारपुर साहिब पहुंचे भाजपा नेता: अश्वनी शर्मा बोले- कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करूंगा, आज सिर्फ खुशी मनाने का समय

Thu, 18 Nov 2021 07:23 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Nov 2021 07:23 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने 20 महीने बाद करतारपुर कॉरिडोर खोल दिया है। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब गया। यहां भाजपा नेताओं ने माथा टेक कर पंजाब की अमन, शांति और खुशहाली की अरदास की। 

विज्ञापन
BJP Delegation reached at Gurdwara Sri Kartarpur Sahib on the occasion of Prakash Purb
भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पाकिस्तान स्थित श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के दर्शन के लिए कॉरिडोर पर गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ही भाजपा के पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा की अगुवाई में 21 सदस्यों का एक शिष्टमंडल पहुंचा। भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा ने गुरुवार को सिर पर खालसाई रंग की पगड़ी सजाई थी।

विज्ञापन

 
पत्रकारों से बातचीत के दौरान अश्वनी शर्मा ने कहा कि आज पंजाब बीजेपी का एक प्रतिनिधिमंडल पंजाब की अमन, शांति और खुशहाली की अरदास के लिए पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब जा रहा है। अश्विनी शर्मा ने कहा कि आज कोई राजनीतिक टिप्पणी नहीं करूंगा। 
विज्ञापन


बाबा नानक जी के दर्शन के लिए जिसे बुलावा आएगा वही वहां माथा टेकेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार के विषय को लेकर पूछे गए सवाल में अश्वनी शर्मा ने कहा कि आज इन बातों का समय नहीं है, आज सिर्फ खुशी मनाने का समय है। शर्मा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रपति का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने करतारपुर कॉरिडोर को खोलकर पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर नानक नाम लेवा संगत को गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में नतमस्तक होने का तोहफा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बाबा नानक की विशेष कृपा है क्योंकि इस करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान ही हुआ है। सारी संगत की यह मांग थी कि बाबा जी के गुरुपर्व से पहले यह कॉरिडोर खुले और संगत की अरदास के सदका यह कार्य हो गया और आज यह कॉरिडोर खुल गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed