फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP councilor went to search for councilor Kainth, complained of missing in police station

कांग्रेस पार्षद कैंथ को ढूंढने निकले भाजपाई, थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी

Mon, 29 Mar 2021 02:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
BJP councilor went to search for councilor Kainth, complained of missing in police station
चंडीगढ़। पानी के बढ़े रेट के खिलाफ कांग्रेसियों की ओर से भाजपा पार्षदों के घर का घेराव करने के मुद्दे पर अब भाजपा ने पलटवार किया है। रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने वार्ड 11 के पार्षद सतीश कैंथ के लापता होने की शिकायत सेक्टर-56 पुलिस चौकी में दे दी। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-56 व पलसौरा में जाकर उनकी तलाश भी की। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि क्षेत्र के पार्षद कई महीनों से लापता हैं और जनता परेशान। पार्षद के वार्ड की सारी सड़कें टूटी पड़ी हैं। सीवरेज का बहाव पानी वाले पाइप के साथ जा रहा है। पार्क का रखरखाव ठीक नहीं है। गलियां व सड़कें अंधेरे में डूबी हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि स्थानीय लोग तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं और जब पार्षद को अपनी समस्या बताने जाते हैं तो वह नदारद मिलते हैं। पार्टी अध्यक्ष अरुण सूद, प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी व चंद्रशेखर ने बताया कि दरअसल, सतीश कैंथ इलाके की समस्याओं को हल करने की बजाय दूसरे वार्ड की राजनीति में व्यस्त रहते हैं इसलिए उनकी खोजबीन की जा रही है, ताकि क्षेत्र की समस्याओं का हल निकाला जा सके। जिलाध्यक्ष रविन्द्र पठानिया, मनु भसीन, राजिंदर शर्मा, डॉ नरेश पांचाल और जितेंद्र मल्होत्रा, महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन

कांग्रेसियों का जवाब दे रहे भाजपाई
दरअसल, भाजपाई कांग्र्रेसियों के उस अभियान का पलटवार कर रहे हैं, जिसमें कांग्रेस के पदाधिकारी पानी के बढ़े रेट के खिलाफ भाजपा पार्षदों का घेराव कर रहे थे। कांग्रेस अब तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व पार्षद अरुण सूद, मेयर रविकांत शर्मा, पार्षद सुनीता धवन, चंद्रवती शुक्ला, कंवरजीत राणा और बापूधाम से पार्षद दिलीप शर्मा के घर का घेराव कर चुकी है। बाकी पार्षदों का भी घेराव करना था लेकिन कोविड की वजह से कांग्रेस ने धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
मैं अपने क्षेत्र में साढ़े चार साल से विकास के कार्य कर रहा हूं। अरुण सूद खुद दो महीने से गायब हैं। उनकी पार्टी की सांसद किरण खेर डेढ़ साल से गायब हैं। मुझे ढूंढने की बजाय भाजपा और उसके प्रधान अरुण सूद अपनी सांसद को ढूंढें। जरूरत पड़ी तो कांग्रेस के कार्यकर्ता सांसद किरण खेर को दिल्ली और मुंबई जाकर ढूंढेंगे।
-सतीश कैंथ, पार्षद, वार्ड नंबर-11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed