फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP contesting the suspense, the captain told the big brother

भाजपा से हंसराज के चुनाव लड़ने पर सस्पेंस, कैप्टन को बताया बड़ा भाई

Wed, 14 Dec 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 14 Dec 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
BJP contesting the suspense, the captain told the big brother
हंसराज - फोटो : अमर उजाला

भाजपा में शामिल होने के बाद सूफी गायक हंसराज हंस ने मंगलवार को पहला चुनावी कार्यक्रम सेक्टर-30 में भाजपा उम्मीदवार सौरभ जोशी के समर्थन में किया। इस समारोह को करने के लिए मंदिर के सामने वाली सड़क भी आवाजाही के लिए बंद कर दी गई।

विज्ञापन


इस मौके पर हंसराज हंस ने कहा कि वह पीएम मोदी से प्रभावित होकर भाजपा में आए हैं। उन्होंने दिल टोटे टोटे हो गया गाना भी गाकर सुनाया। हंस ने कहा कि वह पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ें या नहीं लेकिन वह भाजपा के लिए प्रचार जरूर करेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह को बता दिया था। उन्होंने कहा कि कैप्टन उनके बड़े भाई हैं और उनका सम्मान दिल में हमेशा ही रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क बंद करने पर सवाल उठाया

BJP contesting the suspense, the captain told the big brother
हंसराज हंस - फोटो : अमर उजाला

हंसराज हंस ने कहा कि मोदी की नोटबंदी के फैसले से वह काफी प्रभावित हैं। यह दिक्कत सिर्फ एक और दो माह ही रह गई है। मोदी ने देश के लिए अपना घर छोड़ा। वह मोदी की पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक के लिए बब्बर शेर कहा।  

भाजपा उम्मीदवार सौरभ जोशी ने कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवार वार्ड के मुद्दों पर बात न करके लोकल और बाहरी उम्मीदवार पर हंगामा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान और बांग्लादेश से नहीं आए हैं वह इस शहर के ही निवासी है और वार्ड की समस्याओं को भलीभांति जानते हैं।

इस मौके पर सांसद किरण खेर, भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, पार्षद सतिंदर सिंह, राजेंद्र कौर रत्तू और सतप्रकाश अग्रवाल  भी मौजूद थे। 

सड़क बंद करने पर सवाल उठाया
कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र सिंह बबला ने भाजपा के इस कार्यक्रम पर सवाल उठाया है। यह समारोह मंदिर के सामने किया गया, जिस कारण सड़क को भी बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इसकी मंजूरी भी नहीं ली गई है। भाजपा नियमों की धज्जियां उड़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed