{"_id":"69ed0aafb1f81774fd078714","slug":"bjp-chandigarhs-big-preparations-training-programs-for-all-districts-will-be-held-outside-the-state-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1004400-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा चंडीगढ़ की बड़ी तैयारी: प्रदेश से बाहर होंगे सभी जिलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा चंडीगढ़ की बड़ी तैयारी: प्रदेश से बाहर होंगे सभी जिलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सेक्टर-33 स्थित प्रदेश कार्यालय कमलम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लेना रहा।
बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि चंडीगढ़ के सभी जिलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम शहर से बाहर विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को व्यापक अनुभव और बेहतर वातावरण में प्रशिक्षण प्रदान करना है। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अभियान को संगठन की मजबूती का आधार मानकर पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें।
तरुण चुग ने दिया सफलता का मंत्र
मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से अभियान के चरणों, कार्यप्रणाली और उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसे समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर हिमाचल के सह-प्रभारी संजय टंडन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में अभियान के संयोजक संजीव राणा, सह-संयोजक नरेश पांचाल व शक्ति देवशाली और प्रदर्शनी संयोजक रमेश सहोर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों की तैयारियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया और अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने की रणनीति साझा की।