फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP Central Election Committee meeting today

Chandigarh News: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, हरियाणा के उम्मीदवारों पर होगा मंथन

Fri, 08 Mar 2024 01:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
BJP Central Election Committee meeting today
चार से पांच सीटों पर बदले जा सकते हैं उम्मीदवार, सिर्फ राव इंद्रजीत की उम्मीदवारी पक्की
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति की शुक्रवार को आयोजित बैठक में हरियाणा लोकसभा की दस सीटों पर चर्चा की जा सकती है। हरियाणा भाजपा के पदाधिकारी अपनी रिपोर्ट केंद्र को सौंप चुके हैं। अब केंद्र समिति को ही उम्मीदवार घोषित करने हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगले दो दिन में भाजपा हरियाणा के उम्मीदवार घोषित कर सकती है। बुधवार को नई दिल्ली के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व संघ के वरिष्ठ नेता केंद्रीय नेताओं के साथ बैठक कर अपना फीड बैक दे चुके हैं। वहीं, केंद्र ने भी अपने स्तर पर सर्वे करवाए हैं, जिसकी रिपोर्ट भी उनके पास पहुंच चुकी है। सूत्रों ने दावा किया है कि इस बार पार्टी लोकसभा की चार से पांच सीटों पर नए उम्मीदवार उतार सकती है। इनमें सिरसा, रोहतक, सोनीपत, भिवानी, हिसार की सीटें शामिल हैं। वहीं, सांसद दिवंगत रतनलाल कटारिया की सीट पर भी नया चेहरा होगा। बताया जा रहा है रोहतक सीट से पार्टी नया उम्मीदवार उतारेगी। यहां से फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा को भी उतारे जाने की सूचना है। पिछले दिनों हुड्डा की गृह मंत्री शाह से भी मुलाकात हुई थी। वहीं, सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक के टिकट पर संकट बना हुआ है। पार्टी की ओर से तैयार किए गए पैनल में योगेश्वर दत्त और महामंत्री मोहनलाल बड़ौली का नाम शामिल है। करनाल सीट से संजय भाटिया फिर से मैदान में होंगे। उनके बारे में खुद सीएम और संघ ने भी हामी भरी है। पंजाब से लगती सिरसा सीट पर पार्टी काफी मंथन चल रहा है। यहां से मौजूदा सांसद सुनीता दुग्गल के अलावा अशोक तंवर का नाम चर्चा में है। पिछले कुछ दिनों से तंवर ने सिरसा में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। यदि पार्टी सत्ता विरोधी लहर के पैमाने को लेकर चलती है तो पार्टी दुग्गल की जगह किसी दूसरे को मैदान में उतार सकती है। हालांकि दुग्गल का दावा कहीं से भी कमजोर नहीं दिख रहा है। वहीं, अंबाला से दिवंगत सांसद रतनलाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर है। प्रखर प्रवक्ता होने की वजह से उनकी दावेदारी सबसे मजबूत है। वहीं, हिसार सीट पर पेंच फंस गया है। सत्ता विरोधी लहर को देखते हुए पार्टी बृजेंद्र सिंह की जगह पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को लड़वाने के मूड में है। सीट से कुलदीप बिश्नोई का भी नाम चर्चा में है। वहीं, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह का टिकट पक्का माना जा रहा है।


आलाकमान तय करेगा कुरुक्षेत्र की सीट
कुरुक्षेत्र सीट से भेजे गए पैनल में सिर्फ नायब सिंह सैनी का नाम शामिल है। ऐसे में पार्टी इस सीट पर तय करेगी कि नायब सिंह फिर से मैदान में उतरेंगे या किसी को अन्य को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। दरअसल कुरुक्षेत्र सीट से इंडिया गठबंधन ने आप के नेता सुशील गुप्ता को उम्मीदवार बनाया हुआ है। ऐसे में पार्टी वैश्य समुदाय के नेता पर भी चर्चा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed