फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BJP candidate will be announced on Maha Shivaratri

महाशिवरात्रि पर मिल सकता है भाजपा का उम्मीदवार

Mon, 24 Feb 2014 08:45 AM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 24 Feb 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
BJP candidate will be announced on Maha Shivaratri

भाजपा के उम्मीदवारों पर इस बार भोले की कृपा होने की संभावना है। चंडीगढ़ प्रदेश के तीन नेताओं में से किसी एक की किस्मत की पोटली महाशिवरात्रि के दिन खुल सकती है।

विज्ञापन


भाजपा के तीनों नेताओं में से किस पर भगवान शिव की कृपा होगी यह देखने लायक होगा।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 27 फरवरी को होगी, जिसमें चंडीगढ़ की प्रभारी आरती मेहरा अपनी रिपोर्ट रखेंगी। समिति की बैठक के बाद उसी दिन उम्मीदवारों की घोषणा होने की संभावना है।
विज्ञापन


भाजपा चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा से पहले काफी होमवर्क किया है। नौ लोगों ने अपनी उम्मीदवारी के लिए आवेदन किया था।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा प्रदेश की चुनाव समिति ने तीन नाम, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता हरमोहन धवन और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ लोकसभा सीट काफी महत्वपूर्ण
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ भाजपा के प्रभारी भी रह चुके हैं। मोदी चंडीगढ़ की राजनीति के बारे में एक एक चीज बारीकी से पता भी कर चुके हैं।


टिकट के चाहने वाले नेता गुजरात जाकर भी मोदी से मिल चुके हैं। लेकिन, अब उम्मीदवार कौन होगा इसके लिए सारा दारोमदार केंद्रीय चुनाव समिति का है।

नेता दिल्ली का चक्कर तो लगा ही रहे हैं। टिकट के लिए कोई कमी न रह जाए इसकी कोई कोर कसर बाकी नहीं रहने देना चाह रहे हैं।

इस महीने में ही तीनों नेताओं ने दिल्ली के दो-दो चक्कर लगा चुके हैं। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ उम्मीदवार को लेकर पहले ही अपनी पसंद बता चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed